HomeRaigarh Newsनई कानून व्यवस्था से परिचित हुए सरदार वल्लभभाई पटेल स्कूल के विद्यार्थी

नई कानून व्यवस्था से परिचित हुए सरदार वल्लभभाई पटेल स्कूल के विद्यार्थी

spot_img

रायगढ़ कानून की जानकारी सबको होना आवश्यक है। इसी तारतम्य में रायगढ़ एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह के निर्देशन में जिला पुलिस बल रायगढ़ द्वारा नई कानून व्यवस्था के बारे में जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से प्रदर्शनी तीन एवं चार जुलाई को नगर निगम ऑडिटोरियम पंजरीप्लांट चक्रधर नगर में जारी है। जिले के समस्त स्कूलों के प्राचार्यों को अपने विद्यार्थियों को कानून व्यवस्था से परिचित कराने हेतु इस प्रदर्शनी में शामिल कराने के लिए कहा गया था। इसी तारतम्य में दिनांक 4 जुलाई 2026 को सरदार वल्लभभाई पटेल शासकीय उत्कृष्ट हिंदी माध्यम विद्यालय रायगढ़ के विद्यार्थियों ने प्राचार्य डॉ. बी. आर. पटेल के नेतृत्व में प्रदर्शनी का दौरा किया तथा नई कानून व्यवस्था के बारे में जानकारी प्राप्त कीविद्यार्थियों ने अपनी जिज्ञासा वहां उपस्थित अधिकारियों से पूछ कर जानकारी प्राप्त की। एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह सर द्वारा विशेष रूप से विद्यार्थियों को नई कानून व्यवस्था के बारे में विशेष समझाइश दी गई एवं अन्य अधिकारियों द्वारा भी बहुत ही अच्छे तरीके से कानून के बारे में विद्यार्थियों को बताया गया। उक्त प्रदर्शनी में स्कूल के हायर सेकेंडरी सेक्शन के विद्यार्थियों ने विजिट किया। विद्यार्थियों ने यह दौरा विद्यालय के प्राचार्य डॉ.बी.आर.पटेल, व्याख्याता श्री जे आर नायक एवं शिक्षक श्री कुलदीप पटेल के निर्देशन में किया। इस सुअवसर के लिए समस्त विद्यालय परिवार जिला पुलिस बल रायगढ़ का आभार व्यक्त करता है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Our Visitor

0 0 4 9 8 7
Users Today : 4
Total Users : 4987
Views Today : 4
Views Yesterday : 109
Views Last 7 days : 626
Views Last 30 days : 1822
Views This Month : 477
Views This Year : 6549
Total views : 6550

Most Popular

Recent Comments