Homeरायगढ़ न्यूजग्राम छाती में कुर्मी-क्षत्रिय समाज सम्मेलन में शामिल हुए ओपी चौधरी कहा-‘शिक्षा,कृषि...

ग्राम छाती में कुर्मी-क्षत्रिय समाज सम्मेलन में शामिल हुए ओपी चौधरी कहा-‘शिक्षा,कृषि और राष्ट्रभक्ति से होगा छत्तीसगढ़ का विकास

रायगढ़ धमतरी जिले के ग्राम छाती में कुर्मी-क्षत्रिय समाज द्वारा आयोजित विशाल सम्मेलन में सामाजिक एकता,शिक्षा और विकास पर गहन मंथन हुआ। कार्यक्रम में वित्त मंत्री विधायक रायगढ़ ओपी चौधरी बतौर मुख्य वक्ता शामिल हुए। उन्होंने समाज को सरकार की विकास योजनाओं से जोड़ने का आह्वान किया।सभा को संबोधित करते हुए श्री चौधरी ने कहा कि कुर्मी-क्षत्रिय समाज सदियों से अन्नदाता और रक्षक की दोहरी भूमिका निभाता आया है।आज समय की मांग है कि हम अपनी पारंपरिक मेहनत और अनुशासन को शिक्षा,तकनीक और उद्यमिता से जोड़ें। गांव का बेटा जब कलेक्टर बनेगा और बेटी डॉक्टर बनेगी,तभी समाज आगे बढ़ेगा। छत्तीसगढ़ और देश के विकास में समाज का अधिकतम योगदान सुनिश्चित करने के लिए मंत्री श्री चौधरी ने 4 सूत्र बताए जिनमें शिक्षा समिति का गठन, कृषि आधारित उद्योग,सामाजिक समरसता और छत्रपति शिवाजी महाराज व राजा राम चंद्र के आदर्शों पर चलकर राष्ट्र-सेवा के सूत्र शामिल थें। उद्बोधन के अंत में जब उन्होंने “राजा राम चंद्र की जय”और “छत्रपति शिवाजी महाराज की जय”का उद्घोष किया तो पूरा पंडाल जयघोष से गूंज उठा।विधायक ओपी चौधरी ने कहा कि साय सरकार कुर्मी-क्षत्रिय समाज की मेहनत को सम्मान देती है। विधायक ओपी न कहा हमारी सरकार का संकल्प है कि हर योजना का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे। कृषि, शिक्षा,स्वास्थ्य और रोजगार-हर क्षेत्र में कुर्मी-क्षत्रिय समाज को अग्रणी बनाना हमारा लक्ष्य है।ओपी चौधरी ने युवाओं से प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने, महिलाओं से स्व-सहायता समूहों से जुड़कर स्वरोजगार अपनाने और किसानों से प्राकृतिक खेती व फूड प्रोसेसिंग की ओर बढ़ने की अपील की।“ओपी ने जोर देकर कहा समाज की मजबूती ही छत्तीसगढ़ की बुनियाद मजबूत करेगी। कार्यक्रम में ग्राम छाती सहित आसपास के दर्जनों गांवों से समाज के वरिष्ठजन, युवा,महिलाएं बड़ी संख्या में पहुंचीं। समाज के पदाधिकारियों ने ओपी चौधरी का शाल-श्रीफल भेंटकर सम्मान किया। अंत में सर्वसम्मति से संकल्प लिया गया कि समाज शिक्षा, एकता और राष्ट्रभक्ति के रास्ते पर चलकर छत्तीसगढ़ के विकास में अग्रणी भूमिका निभाएगा उद्बोधन के दौरान पूरा पंडाल राजा राम चंद्र की जय! छत्रपति शिवाजी महाराज के जयकारे से गूंजता रहा।

spot_img

Must Read

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img