Homeरायगढ़ न्यूजदिशा समिति बैठक में योजनाओं की समीक्षा,लक्ष्यपूर्ति में तेजी लाने के निर्देश,ग्रामीण...

दिशा समिति बैठक में योजनाओं की समीक्षा,लक्ष्यपूर्ति में तेजी लाने के निर्देश,ग्रामीण विकास और जनकल्याण योजनाओं पर विशेष जोर

रायगढ़ लोकसभा सांसद श्री राधेश्याम राठिया की अध्यक्षता में आज जिला कार्यालय के सभाकक्ष में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक आयोजित की गई। बैठक में केंद्र सरकार द्वारा संचालित एवं राज्य शासन की प्राथमिकता में शामिल विभिन्न विकास एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति, उपलब्धियों एवं लंबित कार्यों की विभागवार समीक्षा की गई। बैठक में कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी ने जिले में संचालित भारत सरकार की विभिन्न योजनाओं की अद्यतन प्रगति की जानकारी प्रस्तुत की। वहीं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अभिजीत बबन पठारे ने पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के अंतर्गत संचालित विभिन्न योजनाओं की प्रगति से समिति को अवगत कराया। उन्होंने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा), प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण), स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण), राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन तथा अन्य ग्रामीण विकास योजनाओं के तहत जिले में किए जा रहे कार्यों, उपलब्धियों एवं लक्ष्यपूर्ति की स्थिति की जानकारी दी। बैठक में लैलूंगा विधायक श्रीमती विद्यावती सिदार,महापौर श्री जीवर्धन चौहान, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती शिखा रविन्द्र गबेल, डीएफओ,नगर निगम आयुक्त सहित समिति के अन्य सम्मानित जनप्रतिनिधि सदस्य विशेष रूप से उपस्थित रहे।इस दौरान महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा), प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण,स्वच्छ भारत मिशन-ग्रामीण,राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन,सांसद आदर्श ग्राम योजना,प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना,राष्ट्रीय बागवानी मिशन,प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना,प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, जल जीवन मिशन, प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना, आरडीएसएस योजना, प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम, प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उन्नयन योजना, पशुपालन एवं पशु चिकित्सा विभाग तथा प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना सहित विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की गई। समीक्षा के दौरान मनरेगा की प्रगति पर विशेष चर्चा हुई। अधिकारियों ने बताया कि मई 2026 तक जिले में 6.53 करोड़ मानव दिवस के लक्ष्य के विरुद्ध 4.28 करोड़ मानव दिवस सृजित किए गए हैं,जो 65.54 प्रतिशत उपलब्धि है।विकासखंडवार समीक्षा में रायगढ़ विकासखंड ने 118.07 प्रतिशत उपलब्धि के साथ सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया, जबकि पुसौर विकासखंड ने 92.79 प्रतिशत उपलब्धि अर्जित की है। सांसद श्री राठिया ने सभी विकासखंडों में रोजगारमूलक कार्यों में तेजी लाने और लक्ष्य प्राप्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) की समीक्षा के दौरान बताया गया कि वर्ष 2016-17 से 2022-23 तक समीक्षा की गई। जिसमें बताया गया कि जिसमें 96.77 प्रतिशत उपलब्धि प्राप्त हुई है। वहीं वर्ष 2024-25 में स्वीकृत 53 हजार 479 आवासों में से 43 हजार 167 आवास पूर्ण किए जा चुके हैं। वित्तीय वर्ष 2025-26 में स्वीकृत 9 हजार 679 आवासों में से 2 हजार 753 आवास पूर्ण हुए हैं। सांसद श्री राठिया ने अपूर्ण आवासों को शीघ्र पूर्ण कराने और पात्र हितग्राहियों को समय पर लाभ उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

spot_img

Must Read

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img