
रायगढ़:- रायगढ़ वासियों ने विकास की ऐसी आंधी नहीं देखी। वित्त मंत्री ओपी चौधरी के जन्मदिन पर रायगढ़ की फिजाओं में यही बात गूंज रही है कि छग गठन के बाद ढाई दशकों में जो काम नहीं हो पाया जनता के उम्मीदों के महानायक’ ने ढाई साल में ‘ वो सब कुछ रायगढ़वासियों को दे दिया । दशकों से विकास का सूखा मानो खत्म हो गया।. ट्रिपल इंजन की ट्रेन में विकास सरपट दौड़ रहा है । विधायक बनने के बाद एक-एक पल विकास को समर्पित करने वाले ओपी चौधरी ने 30 महीनो में ही विकास कार्यों की बाढ़ ला दी. शहर हो या गांव, कोई क्षेत्र विकास कार्यों से अछूता नहीं रहा।. गुणवत्ता के साथ तेज रफ्तार से हो रहे कामों की पूरे प्रदेश में सराहना हो रही है. ढाई साल के ऐसी दमदार सौगातें है जिससे जनता को सीधा लाभ मिल रहा।एक दर्जन से ज्यादा सामुदायिक भवन निगम क्षेत्र में विभिन्न समाजों को समर्पित किए गए । कई भवनों का प्रगति पर है। युवाओं के खेल के प्रति उत्साह को देखते हुए कई जगह नेट क्रिकेट के लिए समुचित व्यवस्था की गई है। गोरखा, नटवर स्कूल मिनी स्टेडियम में क्रिकेट बॉक्स, रायगढ़ स्टेडियम में स्वीमिंग पूल, 6 लेन सिन्थेटिक एथलेटिक ट्रैक बनाए गए।अब रायगढ़ के युवा राष्ट्रीय फलक पर चमकेंगे। शहर के मध्य रिक्त पड़ी इतवारी बाजार की जमीन पर ऑक्सी जोन का निर्माण पूरा हुआ । सिंदूर पार्क के नाम से यह ऑक्सी जोन आम जनता के लिए समर्पित है। कलेक्ट्रेट परिसर के सामने पंचतत्व पार्क, बाबाधाम में लेजर लाइट-साउंड शो. परिवारों के लिए नया सांस्कृतिक ठिकाने सहित विभिन्न कार्य तेजी से जारी है।
विधायक बनते ही बदहाल सड़कों का कायाकल्प किया गया । शहर के अंदर गुणवत्ता पूर्वक बी टी रोड का काम पूरा हुआ कोतरा रोड से छातामुड़ा, जोगीडीपा से वाटर वर्ल्ड, सर्किट हाउस से हाउसिंग बोर्ड, अतरमुड़ा से मंगल भवन — शहर में सड़कों का जाल और चमचमाती सड़कें केवल ट्रेलर है पिक्चर अभी बाकी है। प्रगति नगर मेरिन ड्राइव का काम युद्ध स्तर पर जारी है। शहर के हृदय स्थल में ट्राफिक का दवाब कम करने के लिए केवड़ा बाड़ी स्टैंड से केनाल नहर का निर्माण किया जा रहा है । इस योजना के पूरा होते ही शहर के मध्य भाग से ट्रैफिक का दबाव कम होगा नालंदा परिसर, मरीन ड्राइव, पहाड़ मंदिर सहित केनाल नहर पर सड़क आधुनिक बस स्टैंड स्टेडियम सहित बहुत से ऐसे प्रोजेक्ट है जो मिल का पत्थर साबित होंगे।3.5 एकड़ में ई-लाइब्रेरी सह कैफेटेरिया, 600 छात्रों की क्षमता वाला प्रदेश का सबसे बड़ा पुस्तकालय, 24×7 ई-लर्निंग. मरीन ड्राइव पर बाउंड्री वॉल, पहाड़ मंदिर पर पर्यटन स्थल का कार्य युद्ध स्तर पर जारी। विपक्ष के दौरान सड़को की बदहाली के लेकर दो दिनों तक पदयात्रा करने वाले ओपी चौधरी सड़क पर सोये और सत्ता के आते ही सड़को की बदहाली को दूर किया आज बदहाल सड़के मुद्दे का विषय नहीं हैं। ओपी चौधरी जिन मांगों को लेकर जमीन पर सोए थे सत्ता आने के बाद भूले नहीं बल्कि उन्होंने रायगढ़ की तस्वीर बदल दी । रायगढ़ वासी वो मंजर नहीं भूले जब विपक्ष में रहते ओपी चौधरी घरघोड़ा से रायगढ़ तक दो दिन पदयात्रा पर निकले थे। 10 हजार लोग सड़कों की दुर्दशा के खिलाफ उनके साथ चले और भूपेश सरकार को बेदखल किया।
आज वही ओपी चौधरी मंत्री बनकर नालंदा परिसर, मरीन ड्राइव और चमचमाती सड़कें दे रहे हैं. तब संघर्ष था, आज समाधान है.
‘ग्रामीण क्षेत्रों में भी विकास की बाढ़’
डीएमएफ, मनरेगा, छत्तीसगढ़ विकास प्राधिकरण से ग्रामीण क्षेत्रों में सांस्कृतिक सेट, यात्री प्रतीक्षालय, सीसी रोड, पानी टंकी, बोर खनन, मुक्तिधाम, सामुदायिक भवन के सैकड़ों काम प्रगति पर हैं. शहर के साथ गांव भी चमक रहा है.
‘बदलाव के जरिए विकास की राजनीति’
पहली बार रायगढ़ ने भ्रष्टाचार मुक्त विकास की राजनीति देखी है. 20 लाख लीटर का ओवरहेड टैंक, नई फीडर-पाइपलाइन, चौक-चौराहों का सौंदर्यीकरण, महापुरुषों की मूर्तियां — हर काम में पारदर्शिता और रफ्तार है। एक-एक वोट का कर्ज ओपी चौधरी शिद्दत से चुका रहे हैं. ढाई साल में जो हुआ, वो 25 साल में नहीं हुआ. जन्मदिन पर रायगढ़ वासियों की दुआएं उनके साथ हैं।
सरिया अंचल में विकास की गंगा बहाने हेतु ओपी के भागीरथी प्रयास
सरिया वासियों ने जिस उम्मीदों से ओपी को वोट दिया । पिछले ढाई सालों में ओपी एक एक वोट का हिसाब हर दिन कर रहे है। सरिया में 100 बिस्तर अस्पताल,अपैक्स बैंक,रजिस्ट्री ऑफिस,नोटरी ऑफिस,एम्बुलेंस सुविधा,नर्सिंग कॉलेज,132 के.व्ही. विद्युत केन्द्र,5371 लाख रूपये ग्रामीण सड़क विकास, उद्वहन सिंचाई परियोजना स्वीकृत किए गए। ये ओपी की इच्छा शक्ति का प्रमाण है। सरिया क्षेत्र में विकास कार्यों की बाढ़ ने महानदी की बाढ़ को पीछे छोड़ दिया।
रायगढ़ की राजनीति के लिए विकास पुरुष साबित हुए ओपी चौधरी
रायगढ़ के हो रहे विकास कार्यों को देख आस पास के विधान सभा के निवासियों को यह महसूस हो रहा है कि काश उनका क्षेत्र भी रायगढ़ विधान सभा में शामिल होता। छग गठन के ढाई दशकों पर ओपी के ढाई साल का कार्यकाल भारी पड़ रहा है। रायगढ़ विधान सभा में नालन्दा परिसर लाइब्रेरी, सिंदुर पार्क,हार्टिकल्चर कॉलेज,प्रयास विद्यालय,स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स,केलो बांध हेतु नहरों की स्वीकृति,निगम क्षेत्र की सड़कों का डामरीकरण पहाड़ मन्दिर का सौंदर्गीकरण,वेस्ट कचरे से बायो गैस प्लांट,निगम क्षेत्र के 48 वार्डों के सौंदर्गीकरण की स्वीकृति,मेडिकल कॉलेज के उपकरणों हेतु स्वीकृति,गोवर्धन पुर पुलिया की स्वीकृति,प्रगति नगर में मेरिन ड्राइव,कोतरा रोड से सीएमओ तिराहा तक फोर लेन सड़क,रायगढ़ में प्रवेश करने वाले सभी मुख्य मार्गो के फोर लेन की स्वीकृति,एयर पोर्ट,इंटरनल रिंग केनाल रोड,आधुनिक बस स्टैंड,शहर में बाहर रिंग रोड सबंधी विकास कार्य द्रुत गति से जारी है।
‘विकास है बिजन, ओपी को नमन’ — जन्मदिन पर रायगढ़ का अपने महानायक को सलाम
विकास है बिजन, ओपी को नमन’ वित्त मंत्री ओपी चौधरी के जन्मदिन पर शहर से लेकर गांव तक जनता अपने ‘उम्मीदों के महानायक’ को नमन कर रही है. वजह साफ है — ढाई साल में रायगढ़ ने विकास की ऐसी आंधी देखी जो दशकों में नहीं आई.






