Homeरायगढ़ न्यूजसोना चांदी के महंगाई पर कांग्रेस का धरना-विरोध प्रदर्शन

सोना चांदी के महंगाई पर कांग्रेस का धरना-विरोध प्रदर्शन

रायगढ़ केन्द्र की भाजपा सरकार की गलत नीतियों के कारण देश व प्रदेश में पेट्रोल-डीजल,खाद्य सामग्री एवं सराफा (सोना-चांदी) की लगातार बढ़ती कीमतों ने आम जनता का जीवन अत्यंत कठिन बना दिया है। महंगाई के कारण मध्यम वर्ग,किसान,मजदूर,व्यापारी एवं आम नागरिक आर्थिक संकट का सामना कर रहे हैं। केंद्र एवं राज्य सरकार की जनविरोधी नीतियों के कारण आवश्यक वस्तुओं के दाम लगातार बढ़ते जा रहे हैं, जिससे जनता में व्यापक आक्रोश व्याप्त है। इसी तारतम्य में छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष माननीय श्री दीपक बैज जी के निर्देशानुसार महंगाई के मुद्दे पर प्रदेश के समस्त जिला एवं ब्लाक मुख्यालयों में तीन दिवसीय धरना व विरोध प्रदर्शन के तीसरे दिन रायगढ़ जिला कांग्रेस द्वारा सोना-चांदी ( सराफा ) बाजार के अंतर्गत सुभाष चौक क्षेत्र में जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष शाखा यादव के मार्गदर्शन पर ब्लाॅक अध्यक्ष (मध्य क्षेत्र) संदीप अग्रवाल के नेतृत्व में सोना-चांदी (सराफा) के बढ़ते दामों तथा मोदी सरकार द्वारा एक वर्ष तक सोना न खरीदने के आह्वान के विरोध में आम जनता के साथ कांग्रेस जनों ने सोना चांदी के बढ़ते कीमतों को वापस लेने की मांग करते हुए स्लोगन लिखे तख्ती लेकर जमकर नारेबाजी कर धरना देकर विरोध प्रदर्शन किया गया। इस दौरान सोना चांदी के बढ़ते दामों पर आम जनता और सराफा व्यवसायियों से संवाद कर उनकी प्रतिक्रिया ली गई जिसपर जनतानेसोना-चांदी,पेट्रोल-डीजल,गैस,खाद्य सामग्री सहित अन्य आवश्यक उपयोग की वस्तुओं के दामों की बढ़ोतरी को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए आगामी भविष्य के लिए घोर चिंताजनक वताया और मोदी सरकार की गलत नीतियों को जमकर कोसा, सराफा व्यवसायियों ने सोना चांदी के बढ़ते दामों व मोदी सरकार के सोना न खरीदने के आह्वान को सराफा व्यवसाय पर कुठाराघात निरुपित करते हुए सराफा कारीगर व कर्मचारियों के लिए महंगाई के इस दौर में आर्थिक संकटों का बोझ बढ़ाने वाला सरकार का गलत कदम बताया।
विरोध प्रदर्शन कार्यक्रम के दौरान जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष शाखा यादव ने अपने व्यक्तव्य में बताया कि 2014 के पहले वैश्विक स्तर पर आर्थिक मंदी का दौर विकराल स्थिति पर थी उसके बावजूद भी कांग्रेस की मनमोहन सरकार ने खाद्य सामग्री,पेट्रोल-डीजल गैस सहित सभी आवश्यक वस्तुओं के दामों को नियंत्रित कर स्थिर बनाए रखने में आर्थिक प्रबंधन कुशल तरीके से किया था और जब से केंद्र में मोदी सरकार आसीन हुई तब से खाद्य सामग्री,पेट्रोल-डीजल,गैस सहित सभी वस्तुओं के दाम लगातार बढ़ते जा रहे हैं,देश में महंगाई बेलगाम हो गई है जनता त्रस्त हो रही है और सरकार में जनता के प्रति कोई सरोकार दिखाई नहीं दे रही है। सोना चांदी की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी ने आम
परिवारों,खासकर विवाह एवं सामाजिक जरुरतों से जुड़े लोगों की चिंता बढ़ा दी है।
हम सरकार से मांग करते हैं कि बढ़ती महंगाई पर प्रभावी नियंत्रण के लिए ठोस कदमउठाएजाएँसोना-चांदी,पेट्रोल-डीजल गैस एवं आवश्यक खाद्य सामग्रियों की कीमतों पर राहत देते हुए उपलब्धता और मूल्य नियंत्रण सुनिश्चित किया जाए ताकि आम नागरिक को राहत मिल सके।उक्त सराफा बाजार पर धरना-विरोध प्रदर्शन में मुख्य रूप से जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष शाखा यादव ,पूर्व जिलाध्यक्ष अनिल शुक्ला,नगर निगम नेताप्रतिपक्ष शेख सलीम नियारिया,संतोष राय,अरुण गुप्ता,हरेराम तिवारी,महामंत्री विकास ठेठवार ब्लाॅक अध्यक्ष संदीप अग्रवाल,आशीषचौबे,रत्थूजायसवाल,सत्यप्रकाश शर्मा ,मदन महंत,मनीष देवांगन,अमृत काटजू,वसीम खान,लोकेश साहू,रवि पाण्डेय,बरखा सिंह ,पदमा चौहान बिनु बेगम यशोदा कश्यप लता खूंटे नवाब खान,विजय टंडन,राजेश सिंहअज़हर हुसैन,सुमित मिरी,वैभव चौबे,अज्ञात मल्होत्रा,देव साहू,दीपक सिंह,दीपक बी सिंह सोनू पुरोहित,सोनू चौहान,प्रदीप चौहान,संजय सिंह खालसा,सुदीप कुमार घोष,साहिब राम सब्बीर खान,राहुल सिंह सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल रहे।उक्ताशय की जानकारी प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से मीडिया प्रभारी वैभव चौबे ने दी।

spot_img

Must Read

spot_img