
रायगढ़ राजप्रिय हॉस्पिटल में पेट एवं आंतरोगविशेषज्ञडॉ.बुबुनकुमारपटेल,DMGastroenterology की ओपीडी शुरू होना क्षेत्र के पेट,आंत और लिवर संबंधी मरीजों के लिए बड़ी राहत साबित हो रहा है। अब ऐसे मरीजों को परामर्श के लिए रायपुर या ओडिशा जाने की आवश्यकता कम होगी।दिनांक 17 मई 2026 को आयोजित ओपीडी में बड़ी संख्या में मरीजों ने डॉ.पटेल से परामर्श लिया। लगातार बढ़ती मरीजों की संख्या इस बात का संकेत है कि क्षेत्रवासियों का डॉ.पटेल और राजप्रिय हॉस्पिटल की सेवाओं पर विश्वास बढ़ रहा है।हॉस्पिटल के डायरेक्टर डॉ.आर.के.शर्मा ने कहा कि राजप्रिय हॉस्पिटल का उद्देश्य रायगढ़ और आसपास के क्षेत्र के मरीजों को विशेषज्ञ चिकित्सा सेवाएं स्थानीय स्तर पर उपलब्ध कराना है।गैस्ट्रोएंटरोलॉजी ओपीडी इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जिससे पेट और लिवर रोगों से पीड़ित मरीजों को समय पर उचित सलाह और उपचार मिल सकेगा।



