Homeरायगढ़ न्यूज31 फीट ऊंची हनुमान प्रतिमा के लिए भूमिपूजन कल,भव्य आयोजन की तैयारीपहाड...

31 फीट ऊंची हनुमान प्रतिमा के लिए भूमिपूजन कल,भव्य आयोजन की तैयारीपहाड मंदिर समिति ने प्रेस वार्ता कर दी कार्यक्रम की जानकारी

रायगढ़ शहर के प्रसिद्ध गज़मार पहाड़ मंदिर परिसर में भगवान हनुमान जी की 31 फीट ऊंची भव्य प्रतिमा स्थापित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए 7 मई को भूमिपूजन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस संबंध में पहाड़ मंदिर नव निर्माण समिति द्वारा एक प्रेस वार्ता आयोजित कर विस्तृत जानकारी दी गई।कार्यक्रम की सिलसिलेवार जानकारी देते हुए समिति के कोषाध्यक्ष एवं वरिष्ठ वकील बाबूलाल अग्रवाल ने बताया कि शहर के गजमार पहाड़ी स्थित संकटमोचन हनुमान मंदिर, जो वर्ष 1980 से आस्था का केंद्र रहा है, अब एक नए स्वरूप में विकसित किया जा रहा है। विधायक एवं वित्त मंत्री ओपी चौधरी की पहल पर पहाड़ को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने की योजना के अंतर्गत सड़क,पक्के रास्ते और अन्य बुनियादी सुविधाओं का कार्य जारी है।इसी क्रम में यहां बिराट हनुमान प्रतिमा स्थापित करने का निर्णय लिया गया है।यह निर्माण पूरी तरह जनसहभागिता से किया जाएगा। आम नागरिकों से एक रुपए से लेकर अधिकतम स्वैच्छिक सहयोग राशि के माध्यम से इस धार्मिक कार्य में योगदान देने की अपील की गई है।सहयोग केवल मूर्ति के लिए लिया जाएगा lप्रतिमा निर्माण का कार्य जयपुर के प्रसिद्ध मूर्तिकार को सौंपा गया है। लगभग 31 फीट ऊंची 9 टन की यह प्रतिमा कांस्य मिश्रित धातु से निर्मित होगी,जिसकी कुल लागत ढाई करोड़ हैl प्रतिमा को 20 फिट ऊँचे मजबूत संरचना पर स्थापित किया जाएगा तथा इसमें हॉल,भजन-कीर्तन और यज्ञ आदि के लिए आवश्यक सुविधाएं भी विकसित की जाएंगी।इसके लिए हर तरह की प्रशासनिक औपचारिकताएं लिखित रूप से पूर्ण कर ली गयी हैं.कार्यक्रम की रूपरेखा के अनुसार,7 मई को सायं 5:30 बजे भूमि पूजन किया जाएगा।जिसमे नगर विधायक एवं केबिनेट मंत्री ओपी चौधरी बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहेंगेlइसके पश्चात 7 बजे से भजन-कीर्तन, हवन-यज्ञ और विशाल भंडारे का आयोजन होगा। कार्यक्रम में दस हजार से अधिक श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है।समिति के सचिव मनोज शर्मा ने बताया कि पिछले दिनों शहर के 40 से अधिक सामाजिक,समितियों के साथ बैठक कर उन्हें इस आयोजन से जोड़ा गया है। बड़ी संख्या में लोगों द्वारा उत्साहपूर्वक भागीदारी की सहमति दी गई है।भूमिपूजन कार्यक्रम में 10 हजार से अधिक लोगों के शामिल होने का अनुमान है।आयोजन की व्यवस्थाओं को लेकर जिला प्रशासन,पुलिस विभाग और ट्रैफिक पुलिस को भी सूचित कर आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित की जा रही हैं। समिति के अध्यक्ष डॉ. पवन अग्रवाल ने शहरवासियों से इस धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन में बढ़-चढ़कर भाग लेने और सहयोग प्रदान करने की अपील की है।कार्यक्रम के बारे मे वर्किंग कमेटी के सदस्य दीपक डोरा और विकास केडिया ने भी विस्तृत जानकारी दी! इस अवसर पर समिति के गणेश यादव,इंजी. एस डी यादव, बलबीर शर्मा,चक्रधर पटेल,नरेश पंडा,कल्पेश पटेल,उमेश थावाईत,राजू हिंदुजा प्रमुख रूप से उपस्थित थे l

spot_img

Must Read

spot_img