Homeरायगढ़ न्यूजआरपीएफ रायगढ़ बिलासपुर और खरसिया पुलिस नें रेल्वे स्टेशन खरसिया में चेंकिंग...

आरपीएफ रायगढ़ बिलासपुर और खरसिया पुलिस नें रेल्वे स्टेशन खरसिया में चेंकिंग कर छापा मारते हुए तीन लोगो से छब्बीस लाख का गांजा बरामद किया

रायगढ़ 22 अप्रैल को बिलासपुर से आई विशेष टास्क टीम नें रेल सुरक्षा बल रायगढ़ आकर अवगत कराया और एक टीम जिसमे टास्क टीम के उप निरीक्षक डी.के.सिंह,प्रआ आर.पी.द्विवेदी,सत्यम सरकार, रणवीर एवं आ बैद्यनाथ तथा रेसुब पोस्ट रायगढ़ व स्थानीय पुलिस खरसिया के अधिकारी व स्टाफ के साथ संयुक्त चेकिंग के दौरान रेल्वे स्टेशन खरसिया के सर्कुलेटिंग एरिया,रेलवे कॉलोनी के पास समय लगभग सुबह 09:30 बजे छापा मारकर 03 व्यक्तियों को संदिग्ध 06 बैग में कुछ वजनी सामान ले जाते हुए पकड़ा गया,चेक करने पर बैग में लाखों रूपये का मादक पदार्थ गांजा बरामद करने में सफलता हासिल की रेल सुरक्षा बल रायगढ़ प्रभारी कुलदीप कुमार नें मिडिया को बताया कि मुखबिर कि पुख्ता सूचना पर बिलासपुर से आई टास्क टीम और आरपीएफ रायगढ़ और खरसिया पुलिस नें संयुक्त चेकिंग के दौरान रेल्वे स्टेशन खरसिया के सर्कुलेटिंग एरिया,रेलवे कॉलोनी के पास समय लगभग सुबह 09:30 बजे दबिश देकर 03 व्यक्तियों को संदिग्ध 06 बैग में कुछ वजनी सामान ले जाते हुए पकड़ा गया, चेक करने पर बैग में लाखों रूपये का मादक पदार्थ गांजा बरामद कर आरोपियों से टीम द्वारा पूछताछ करने पर उन्होंने अपना नाम व पता क्रमशः दिनेश बेहरा,पिता – लिंगराज बेहरा, उम्र – 22 वर्ष, निवासी – कटरंगिया, थाना- गोछपाडा,जिला -कन्धमाल ( उड़ीसा), देवी प्रसाद, पिता- बंशीधर कनहर, उम्र – 19 वर्ष, निवासी – दोबाटोटा,थाना – गोछापाडा, जिला – कंधमाल (उड़ीसा) व शिव बेहरा, पिता – राहुल बेहरा, उम्र- 21 वर्ष, निवासी-दड़की, थाना – सदर, जिला – कंधमाल (उड़ीसा) बताया । मौके पर मादक पदार्थ का वजन करने पर उसमे कुल- 52.00 किलोंग्राम मादक प्रदार्थ गांजा पाया गया, जिसकी अनुमानित कीमत – 26,00,000/- { छब्बीस लाख रुपए} है।तीनों आरोपीयों के विरुद्ध स्थानीय पुलिस खरसिया में अपराध क्रमांक -89/2026 धारा 20(बी) एनडीपीएस एक्ट कायमी दिनांक 22.04.2026 मामला पंजीबद्ध कर अग्रिम जांच में लिया गया है।

spot_img

Must Read

spot_img