

रायगढ़ सामाजिक सेवा के 50 गौरवशाली वर्षों को समर्पित लॉयन्स क्लब रायगढ़ सिटी का स्वर्ण जयंती समारोह 22 अप्रैल को होटल ट्रिनिटी ग्रैंड में भव्य एवं अविस्मरणीय अंदाज में आयोजित किया गया। इस विशेष अवसर पर क्लब के वर्तमान एवं पूर्व सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी उपलब्धियों पर गर्व व्यक्त करते हुए समाजसेवा से जुड़े महत्वपूर्ण संस्मरण साझा किए।कार्यक्रम का शुभारम्भ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया.इस अवसर पर मुख्य अतिथि डिस्ट्रिक्ट गवर्नर लॉय.विजय अग्रवाल ने अपने उदबोधन मे लॉयन्स क्लब रायगढ़ सिटी के स्वर्ण जयंती आयोजन के बहुत ही जोशीले ढंग से मनाने और क्लब के प्रतिष्ठित अध्यक्ष लॉय.रामनिवास मोड़ा के गंभीर व्यक्तित्व और समाजसेवा के क्षेत्र मे बहुत कुछ कर गुजरने वाली सोच की मंच से जमकर तारीफ की.उन्होंने मौजूदा युवा सचिव लॉय.अरुण गोयल एवं क्लब के दोनों चार्टेड मेंबर लॉ.सागर अग्रवाल और लॉ.डॉ. के एन पटेल का धन्यवाद ज्ञापित करतेहुएमंचसेसम्मानितकिया.लॉय.विजय अग्रवाल ने कार्यक्रम मे उपस्थित रेडक्रास के संरक्षक व पूर्व चेयरमैन संतोष अग्रवाल को लॉयन्स क्लब के लिए नींव का पत्थर बताते हुए आज पर्यन्त मिल रहे उनके सहयोगी भूमिका की मंच से तारीफ़ की.समारोह के दौरान मुख्य अतिथि द्वारा लायंस क्लब के वरिष्ठ सदस्यों एवं पदाधिकारियों को उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। यह सम्मान उनके वर्षों के समर्पण और सेवा भावना का प्रतीक रहा। कार्यक्रम को मुख्य वक्ता लॉय.प्रीति पाल बाली,गेस्टऑफ़ ऑनर्स लॉ.रिपुदमन पुरारी,लॉ.पवन मलिक और विशिष्ट अतिथि अम्बेसडर ऑफ़ गुडबिल लॉय.शैलेष अग्रवाल ने भी सम्बोधित किया.कार्यक्रम में सांस्कृतिक रंग भी खूब देखने को मिला। गीत-संगीत,रोचक प्रतियोगिताओं और विविध आकर्षक स्पर्धाओं ने माहौल को जीवंत बना दिया।उपस्थित सदस्यों और अतिथियों ने पूरे उत्साह के साथ इन गतिविधियों में भाग लिया,जिससे आयोजन एक यादगार उत्सव में बदल गया।क्लब की कार्यप्रणाली से प्रभावित स्वर्ण जयंती के अवसर पर इस गौरवशाली विरासत को आगे बढ़ाने का संकल्प लेते हुए दर्जनों नए युवाओं ने क्लब की सदस्य्ता ग्रहण की.वहीं अतिथियों को क्लब की ओर से स्मृति चिन्ह भेंट कर कार्यक्रम की सफलता के लिए क्लब के अध्यक्ष रामनिवास मोड़ा ने सभी अतिथियों,पदाधिकारियों और सदस्यों के प्रति आभार प्रकट किया.अंत में सहभोज के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ,जहां सभी ने एक-दूसरे के साथ बिताए पलों को संजोया और स्वर्णिम यात्रा को याद करते हुए भविष्य में भी सेवा कार्यों को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का संकल्प लिया।



