Homeरायगढ़ न्यूजआरपीएफ नें पुसौर के बोइरडीपा चौक के नेट कम्प्यूटर ग्राहक सेवा केन्द्र...

आरपीएफ नें पुसौर के बोइरडीपा चौक के नेट कम्प्यूटर ग्राहक सेवा केन्द्र में छापा मारा चार साल से अवैध रेल्वे टिकट का कारोबार करते एक युवक गिरफ्तार

रायगढ़ दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे बिलासपुर-रेसुब पोस्ट रायगढ़ 29मार्च 2026 को नेट कम्प्यूटर ग्राहक सेवा केन्द्र नामक दुकान में रेलवे टिकट के अवैध कारोबार करने वाले के विरुद्ध दबिश देकर रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट रायगढ़ में धारा 143 रेल अधिनियम के तहत अपराध दर्ज पर एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया और सक्षम जमानतदार पेश करने पर जमानत का लाभ दिया गया आरपीएफ रायगढ़ की कार्यवाही से अवैध रेल टिकट बनाने वाले एजेंटो में हड़कंप मच गया है l आरपीएफ पोस्ट रायगढ़ सेमिली जानकारी के अनुसार दिनांक 29मार्च 2026 को प्रभारी निरीक्षक रेसुब पोस्ट रायगढ़ के निर्देशन में उप अखिल सिंह हमराह बल सदस्यों प्र.आ. 0600854 संजीव राय तथा आरक्षक 1400305 एम.के. मीना के साथ मुखबीर सूचना के आधार पर स्थानीय पुलिस थाना पुसौर के सहयोग से पुसौर परिक्षेत्र के बोइरडीपा चौक के पास स्थित नेट कम्प्यूटर ग्राहक सेवा केन्द्र नामक दुकान में रेलवे टिकट के अवैध कारोबार करने वाले व्यक्तियों केे विरूद्ध कार्यवाही हेतु समय-12ः35 बजे दबीश दिया गया। उक्त दुकान में दुकान संचालक का नाम पूछने पर उसने अपना नाम व पता रविन प्रधान, पिता-श्री नंद किशोर प्रधान, उम्र-27 वर्ष, पताः- ग्राम-तुरंगा, थाना-पुसौर, जिला-रायगढ़ (छ.ग.) बताया। रेलवे ई टिकट बनाने के संबंध में पूछताछ करने एवं इलेक्ट्राॅनिक सामानों का जांच हेतु नोटिस दिया गया एवं उक्त दुकान संचालक से सहमति प्राप्त कर दुकान में रखे मोबाइल समसंग ।.31 को जांच किया गया जिसमें रविन प्रधान के द्वारा एक पर्सनल यूजर आई.डी. क्रमांक- ravin3021 से कुल 11 नग (PAST) कुल कीमत लगभग 5865/- रूपये का बनाना पाया गया। उक्त 11 नग रेलवे ई टिकट बनाने के संबंध में वैध अनुज्ञप्ति पेश करने हेतु नोटिस दिया गया। जिसमें उनके द्वारा बताया गया कि किसी प्रकार का वैध अनुज्ञप्ति नहीं है। वह लगभग 04 वर्ष से रेलवे ई-टिकट का व्यापार कर रहा है और ग्राहकों के मांग पर प्रत्येक टिकट में 50/- अतिरिक्त चार्ज कमीशन के रूप में लेकर टिकट बनाना बताया। उक्त टिकट को बनाने के लिए अपने एसबीआई बैंक, ब्रांच-पुसौर के खाता क्रमांक 37793373088 तथा बैंक आफ बड़ोदा, ब्रांच-पुसौर के खाता क्रमांक 86790100007151 का प्रयोग कर टिकट बनाना बताया। प्रथम द्रष्टया दुकान संचालक रविन प्रधान को रेल ई-टिकटों के अवैध व्यापार में संलिप्त पाये जाने पर दुकान संचालक रविन प्रधान का अपराध संस्वीकृति कथन दर्ज कर उसके कब्जे से मोबाईल एवं मय दस्तावेज BNSS के प्रावधानों के तहत जप्ती पत्र बनाकर जप्त किया गया तथा जप्ती कार्यवाही का वीडियोग्राफ तैयार किया गया, मौका पंचनामा तथा नजरी नक्शा तैयार कर आरोपी रविन प्रधान को जप्त सम्प सहित पोस्ट लाकर उक्त व्यक्ति के विरूद्ध अपराध क्रमांक 1222/2026 दिनांक 29.03.2026 धारा 143 रेलवे अधिनियम दर्ज कर किया गया । गिरफ्तारी की सूचना आरोपी के बताये अनुसार उसके परिजन को दी गई। सक्षम जमानतदार पेश करने पर जमानत का लाभ दिया गया।

spot_img

Must Read

spot_img