Homeरायगढ़ न्यूजकांग्रेस कार्यालय में अमर शहीद भगत सिंह सुखदेव व राजगुरु की पुण्यतिथि...

कांग्रेस कार्यालय में अमर शहीद भगत सिंह सुखदेव व राजगुरु की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पण कर किया नमनशहीद चौंक पर जाकर कांग्रेस्जनों ने भगत सिंह की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण

रायगढ़ जिला कांग्रेस कमेटी में  23 मार्च को भारत देश के स्वतंत्रता संग्राम सेनानी,महान क्रांतिवीर अमर शहीद,अमर बलिदानी भगत सिंह जी, शिवराम राजगुरु जी और सुखदेव थापर जी की पुण्यस्मृति में शहीदी दिवस पर  जिला कांग्रेस अध्यक्ष शाखा यादव ने उपस्थित कांग्रेसजनों के साथ उनकी स्मृति तस्वीर पर माल्यार्पण किया तत्पश्चात सभी कांग्रेस जनों ने श्रद्धा सुमन अर्पण कर उन्हें नमन किया गया।कांग्रेस भवन रायगढ़ में आयोजित श्रद्धाँजली सभा में जिला कांग्रेस अध्यक्ष शाखा यादव ने सभी महान शहीदों की पुण्यतिथि पर उन्हें याद कर  बताया कि भारत के सच्चे सपूत स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, महान क्रांतिवीर,अमर बलिदानी,अमर शहीद भगत सिंह जी,सुखदेव थापर जी और शिवराम राजगुरु ने भारत की स्वतंत्रता के लिए अपने जान की परवाह किये बिना ब्रिटिश शासन के खिलाफ क्रांति का मोर्चा खोला जिन्हें ब्रिटिश शासन ने 23 मार्च 1931 को फांसी की सजा दी थी इन तीनों क्रांतिकारियों ने भारत की स्वतंत्रता के लिए हंसते-हंसते फांसी पर चढ़कर अपने प्राणों की आहूति दी और हमेशा के लिए अमर हो गये जिन्हें हमारा भारत देश हमेशा याद रखेगा।इसके बाद सभी कांग्रेसी शहीद चौक स्थित स्थापित भगत सिंह जी की प्रतिमा स्थल पर पहुँचे वहाँ भगत सिंह जी की प्रतिमा स्थल परिसर पर व्याप्त गंदगी को कांग्रेसी जनों द्वारा अच्छी तरह से साफ सफाई किया गया फिर महान क्रांतिकारी अमर शहीद भगत सिंह जी की प्रतिमा पर श्रद्धापूर्वक माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए करबद्ध नमन किया गया।  उपरोक्त कार्यक्रम में मुख्य रुप से जिला कांग्रेस कमेटी (शहर) अध्यक्ष शाखा यादव,पूर्व अध्यक्ष अनिल शुक्ला,वरिष्ठ कांग्रेसी हरेराम तिवारी,अरुण गुप्ता,अमृत काटजू,महामंत्री वसीम खान,महामंत्री विकास ठेठवार,महामंत्री सत्यप्रकाश शर्मा,सचिव कौशिकभौमिक,सचिव अजहर हुसैन,सोनू पुरोहित,देव साहू,संतोष कुमार चौहान,सोनू चौहान,प्रताप सिंह,कमर खान,नयन पटेल,रंजना पटेल,मदनपटेल,सुकलाम्बर,दीपक,लता खूंटे,संजय यादव,सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस जनों की उपस्थिति रही। उक़्ताशय की जानकारी जिला कांग्रेस प्रवक्ता श्याम महंत ने मीडिया को दी।
spot_img

Must Read

spot_img