
रायगढ़ छत्तीसगढ़ में मनरेगा से जुड़े मुद्दों को लेकर कांग्रेस ने राजधानी रायपुर में बड़ा शक्ति प्रदर्शन किया। “मनरेगा बचाओ रैली” के तहत प्रदेशभर से हजारों कांग्रेसी कार्यकर्ता विधानसभा घेराव के लिए पहुंचे। इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने केंद्र और राज्य सरकार पर मनरेगा योजना को कमजोर करने का आरोप लगायाआंदोलन का नेतृत्व प्रदेश कांग्रेस प्रभारी सचिन पायलट ने किया। उन्होंने रैली को संबोधित करते हुए कहा कि मनरेगा ग्रामीण अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और इसे कमजोर करना गरीबों के हक पर सीधा हमला है। उन्होंने सरकार से योजना के बजट में कटौती रोकने और मजदूरों को समय पर भुगतान सुनिश्चित करने की मांग की।रैली में रायगढ़ जिले से भी बड़ी संख्या में वरिष्ठ कांग्रेसी नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए। उन्होंने विधानसभा घेराव में सक्रिय भागीदारी निभाते हुए पार्टी की एकजुटता का प्रदर्शन किया। नेताओं ने कहा कि यह आंदोलन सिर्फ राजनीतिक नहीं,बल्कि आम जनता के अधिकारों की लड़ाई है।विधानसभा घेराव के दौरान पुलिस और प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए थे। कई स्थानों पर बैरिकेडिंग कर प्रदर्शनकारियों को रोकने की कोशिश की गई,हालांकि कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए आगे बढ़ने का प्रयास करते रहे।कांग्रेस ने चेतावनी दी है कि यदि मनरेगा से जुड़े मुद्दों पर सरकार ने सकारात्मक कदम नहीं उठाए,तो आने वाले समय में आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा।आंदोलन मे रायगढ़ से कांग्रेस जिलाध्यक्ष द्वय नगेंद्र नेगी,शाखा यादव के नेतृत्व मे वरिष्ठ कांग्रेस नेता संतोषराय,अरुण कृष्णकुमार गुप्ता,मृत्युंजय सिंह,हरेराम तिवारी,रामलाल पटेल,मनमोहन गुप्ता सहित जिले भर से सैकड़ों की संख्या मे कांग्रेसी पदाधिकारी व कार्यकर्ता शामिल थे।




