Homeरायगढ़ न्यूजबाबा प्रियदर्शी राम जी के नाम पर आडिटोरियम का नामकरण कर शहर...

बाबा प्रियदर्शी राम जी के नाम पर आडिटोरियम का नामकरण कर शहर सरकार ने लिए सराहनीय निर्णय:दवा प्रतिनिधि संघअघोर गुरु पीठ ट्रस्ट बनोरा के तत्वाधान में निःशुल्क दवा वितरण की गवाह रही है दवा प्रतिनिधि संघ

रायगढ़ शहर सरकार द्वारा निगम आडिटोरियम का नामकरण पूज्य बाबा प्रियदर्शी राम जी के नाम पर किए गए नामकरण के निर्णय सराहनीय बताते हुए दवा प्रतिनिधि संघ के अध्यक्ष सोनू शर्मा ने कहा उनका संघ अघोर गुरु पीठ ट्रस्ट बनोरा के तत्वाधान में आयोजित स्वास्थ्य शिविरों में निःशुल्क दवा वितरण का गवाह रहा है । बनोरा स्थित मुख्य शाखा डभरा स्थित इकाई में वर्ष में एक बार आयोजित होने वाले विशाल स्वास्थ्य शिविर में दवा प्रतिनिधि संघ के सदस्य निःशुल्क दवा वितरण में अपनी सहभागिता दर्ज कराते है। इन शिविरों में आस पास से पांच हजार मरीज आते है। सभी मरीजों को विशेषज्ञ चिकित्सकों के परामर्श के बाद दवाएं वितरित की जाती है।दवा प्रतिनिधियों के एसोशिएशन ने कहा अघोर गुरु पीठ ट्रस्ट बनोरा पीड़ित मानव की सेवा,आस्था और आध्यात्मिक ज्ञान की ऐसी त्रिवेणी है जहां डुबकी लगाकर व्यक्ति जीवन का लक्ष्य हासिल करता है। बनोरा आश्रम की स्थापना के बाद आस पास के ग्रामीण जनों को जीवन की मूलभूत आवश्यकता शिक्षा चिकित्सा की निःशुल्क सुविधाएं हासिल हो रही है। पूज्य बाबा जी के आशीर्वचन मानव जीवन में बदलाव का जरिया बन रहे है। तीन दशक पूर्व स्थापित अघोर गुरु पीठ ट्रस्ट बनोरा ने सर्व समाज में अध्यात्मिक जागृति लाने में आशातीत सफलता पाई है।

spot_img

Must Read

spot_img