
रायगढ़ बौधिक परिचर्चा की मुख्य अतिथि कार्यक्रम समन्वयक डॉ रविंद्र चौबे जी कहा कि युवा शक्ति ही किसी राष्ट्र के उत्थान का प्रमुख कारण है और चरित्रवान युवाओं से ही देश की पहचान होती है और विकसित भारत का लक्ष्य युवाओं के कंधों पर ही निर्भर है उन्होंने गीत के माध्यम से भी युवाओं मे देशभक्ति जगाई। विदित हो कि उच्च शिक्षा विभाग छत्तीसगढ़ शासन द्वारा संचालित शहीद नंद कुमार पटेल विश्वविद्यालय रायगढ़ से संबद्ध शहीद वीरनारायण सिंह शासकीय महाविद्यालय जोबी की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा कार्यक्रम समन्वयक डॉ रविंद्र कौर चौबे के निर्देशन और विद्यालय के प्राचार्य रविंद्र थवाईत के मार्गदर्शन मे दिनांक 17 फरवरी से 23 फरवरी तक खरसिया खोला क्षेत्र वनांचल ग्राम बरगढ़ मे नशा मुक्त समाज के लिए युवा”पर आधारित सात दिवसीय विशेष शिविर का आयोजन कार्यक्रम अधिकारी सुरेंद्रपाल दर्शन के संचालन मे लगभग 50 युवा छात्र छात्राओ की सहभागिता के साथ किया गया है, इसी कड़ी मे शिविर के पंचम दिन शिविर निरीक्षण के साथ बौद्धिक परिचर्चा कार्यक्रम मे बतौर मुख्य अतिथि डॉ रविंद्र चौबे,विशिष्ट अतिथि व मुख्य वक्ता रासेयो जिला संगठक भोजराम पटेल काआगमन हुआ,उनके साथ रायगढ़ के वरिष्ठ स्वयं सेवक नवीन कुमार दुबे भी शिविर स्थल पहुँचे, जंहा शिविर मे उनका आत्मीय स्वागत किया गया। स्वामी विवेकानंद और भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण दीप प्रज्वलन और स्वागत कार्यक्रम के पश्चात अतिथि उद्बोधन का क्रम प्रारम्भ हुआ नशामुक्त समाज के निर्माण मे नौजवानो की भूमिका अहम भोजराम पटेल
कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित राष्ट्रीय सेवा योजना के जिला संगठक भोजराम पटेल ने युवाओं को मार्गदर्शित करते हुए कहा कि अगर समाज को नशे से मुक्त बनाना है तो नौजवान को मैदानी स्तर पर काम करना होगा ,उन्होंने नशा मुक्ति विषय पर आधारित कई मुद्दों उठाया और युवाओं को राष्ट्र के निर्माण के लिए कार्य करने हेतु रासेयो के सिद्धांत वाक्य मैं नहीं आप”के जीवन प्रयोग पर बल देने की बात कही।इसी क्रम मे उपस्थित डॉ मनोज त्रिपाठी द्वारा शिक्षा और स्वस्थ जीवन पर आधारित जीवन शैली के बारे मे विस्तार से बताया,वरिष्ठ स्वयंसेवक नवीन कुमार दुबे ने भी युवाओं को माय भारत पोर्टल और साइबर क्राईम के बारे मे जानकारी साझा की। अंत मे कार्यक्रम अधिकारी दर्शन द्वारा आभार व्यक्त किया गया




