Homeरायगढ़ न्यूजस्वतंत्रता आंदोलन से जुड़ी विभूतियों कस्तूरबा गांधी ,अबुल कलाम आजाद व खूबचंद...

स्वतंत्रता आंदोलन से जुड़ी विभूतियों कस्तूरबा गांधी ,अबुल कलाम आजाद व खूबचंद बघेल जी को पुण्यतिथि पर श्रद्धा सुमन अर्पण कर स्मरण किया कांग्रेस जनों ने

रायगढ़ कांग्रेस भवन रायगढ़ में 22 फरवरी 2026को स्वतंत्रत्रता संग्राम सेनानियों कस्तूरबा गांधी, मौलाना अबुल कलाम आज़ाद और छत्तीसगढ़ के स्वप्नदृष्टा डॉ. खूबचंद बघेल की पुण्यतिथि पर उन्हें याद किया और श्रद्धांजलि अर्पित की।इस अवसर पर कांग्रेस भवन रायगढ़ में उपस्थित कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ जिला कांग्रेस अध्यक्ष शाखा यादव ने इन महान विभूतियों की स्मृति तस्वीर पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।तत्पश्चात सभी कांग्रेस पदाधिकारियों ने पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई।आज इस पुण्यतिथि कार्यक्रम में सभी दिवंगत नेताओं का स्मरण करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष शाखा यादव ने बताया कि डॉ. खूबचंद बघेल जो छत्तीसगढ़ के प्रमुख स्वतंत्रता सेनानी और समाज सुधारक के रूप में यजाने जाते है जिन्होंने किसानों और आदिवासियों के लिए जीवन समर्पित किया। वहीं राष्ट्र निर्माण के योगदान के लिए  मौलाना अबुल कलाम आज़ाद (स्वतंत्र भारत के पहले शिक्षा मंत्री) और कस्तूरबा गांधी को स्वतंत्रता संग्राम में ‘बा’ के रूप में उनके त्याग और समर्पण को याद किया जाता है। डॉ. खूबचंद बघेल का संबंध हमारे प्रदेश से रहा है जिन्हें छत्तीसगढ़ में ‘पुरखा के सुरता’ के रूप में याद किया जाता है।आज के पुण्यतिथि कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला कांग्रेस अध्यक्ष शाखा यादव,पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष अनिल शुक्ला,प्रांतीय प्रवक्ता हरे राम तिवारी ,प्रदेश युवा कांग्रेस उपाध्यक्ष राकेश पाण्डेय, नगर निगम के उप नेता प्रतिपक्ष विकास ठेठवार,संदीप अग्रवाल,अनुराग गुप्ता विकास बोहिदार,शारदा सिंह गहलोत,रितेश शर्मा, शाकिब अनवर,बलराम गोड़,सत्य प्रकाश शर्मा,दिपक भट,प्रताप सिंह, सोनू पुरोहित,शुक्लाम्बर भट,आकाश समुदरे,गौरव साव, गुड्डू महंत सहित अन्य कांग्रेसजन उपस्थित थे।

spot_img

Must Read

spot_img