
रायगढ़ पुलिस अधीक्षक रेल रायपुर श्री दिव्यांग पटेल के निर्देशन एवं उप पुलिस अधीक्षक श्री तोबियस खाखा के मार्गदर्शन में जीआरपी थाना रायगढ़ द्वारा अवैध मादक पदार्थ के तस्करी के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है इसी दौरान दिनांक 15.02.26 क़ो मुखबीर सूचना के आधार पर ट्रेन नंबर 18477 उत्कल एक्सप्रेस के पिछे जनरल बोगी मे एक व्यक्ति भारत ठाकुर पिता इन्दर सिंह उम्र 23 वर्ष पता ग्राम बर्बात्ता थाना कटंगी जिला जबलपुर मध्यप्रदेश का गुलाबी रंग के बेग के अंदर 2 पैकेट मे 3 किलो मादक पदार्थ गांजा कीमती 1,50,000 का रखा था जिसे मौके पर कार्यवाही कर अपराध क्रमांक 04 /26 धारा 20 (b) एनडीपीएस एक्ट कायम कर विवेचना में लिया गया आरोपी को गिरफ्तार कर जुडिशियल रिमांड लेकर आरोपी को जिला जेल रायगढ़ दाखिल किया गया. उपरोक्त कार्यवाही मे थाना प्रभारी निरीक्षक आर.के.बोरझा,प्रधान आरक्षक सितेंद्र सिंह,अरविल तिर्की,आरक्षक अवधेश मिश्रा, लकेश्वर मिरि, गिरधर लहरे,राकेश ठाकुर,रोहित साहू, सरोज साव का योगदान रहा




