Homeरायगढ़ न्यूजपेंशनर्स एसोसिएशन की प्रांतीय बैठक 18 फरवरी को रायपुर मेंजिला शाखा रायगढ़...

पेंशनर्स एसोसिएशन की प्रांतीय बैठक 18 फरवरी को रायपुर मेंजिला शाखा रायगढ़ के पदाधिकारी भी होंगे शामिल

रायगढ़ छत्तीसगढ़ अधिकारी- कर्मचारी पेंशनर्स एसोसिएशन के जिला शाखा अध्यक्ष शेख कलीमुल्लाह ने बताया कि प्रांतीय कार्यकारिणी की बैठक 18 फरवरी 2026, बुधवार को दोपहर 1.00 बजे कर्मचारी भवन रायपुर में आयोजित की गई है बैठक में सुप्रीम कोर्ट में दायर एसएलपी पश्चिम बंगाल शासन एवं अन्यविरुद्ध कनफेडरेशन ऑफ स्टेट गवर्नमेंट एम्पलाइज,पश्चिम बंगाल एवं अन्य के याचिका पर माननीय सुप्रीम कोर्ट के निर्णय अनुसार कर्मचारियों एवं पेंशनरों को महंगाई भत्ता एवं लंबित एरियर्स का भुगतान करने संबंधी आदेश पर विचार -विमर्श एवं उच्च न्यायालय छत्तीसगढ़ में याचिका दायर करने पर निर्णय, राज्य पुनर्गठन अधिनियम 2000 केधारा 49(6) अंतर्गत मध्य प्रदेश एवं छत्तीसगढ़ राज्यों के सरकारों की सहमति से पेंशनरों को महंगाई भत्ता एवं (एरियर्स भुगतान नही करने के) नियम विरुद्ध परंपरा को समाप्त करने के लिए मध्य प्रदेश एवं छत्तीसगढ़ के पेंशनर्स संगठनों के संयुक्त आंदोलन पर निर्णय,छत्तीसगढ़ अधिकारी -कर्मचारी पेंशनर्स एसोसिएशन के नियमावली में संशोधन हेतु कार्यकारिणी में चर्चा एवं संशोधन हेतु आमसभा आयोजित करने पर विचार किया जायेगा.छत्तीसगढ़ अधिकारी कर्मचारी पेंशनर्स एसोसिएशन के प्रांत अध्यक्ष पी आर यादव महामंत्री उमेश मुदलियार ने सभी जिला शाखा पदाधिकारीयो,संभाग पदाधिकारियो प्रांतीय पदाधिकारियो से प्रांतीय बैठक में उपस्थित होने का आग्रह किया है.

spot_img

Must Read

spot_img