
रायगढ़ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय आज रायगढ़ जिले के प्रवास पर पहुंचे। शहर के डिग्री कॉलेज स्थित लाल मैदान में उनके आगमन पर जनप्रतिनिधियों,प्रशासनिक अधिकारियों और नागरिकों ने गर्मजोशी से स्वागत किया। लाल मैदान पहुंचने पर नगर निगम महापौर श्री जीवर्धन चौहान, सभापति श्री डिग्रीलाल साहू,श्री अरुणधर दीवान,पूर्व विधायक श्री विजय अग्रवाल,श्री गुरुपाल भल्ला, श्री सुभाष पाण्डेय,श्री विजय केडिया,श्री कौशलेष मिश्रा,श्री पवन शर्मा सहित स्थानीय जनप्रतिनिधियों और गणमान्य नागरिकों ने मुख्यमंत्री का पुष्पगुच्छ भेंट कर आत्मीय अभिनंदन किया। इस अवसर पर कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी,वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशिमोहन सिंह,जिला पंचायत सीईओ श्री अभिजीत बबन पठारे तथा नगर निगम आयुक्त श्री बृजेश सिंह क्षत्रिय सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।




