
रायपुर भारतीय जनता मजदूर ट्रेड यूनियन काउंसिल के राष्ट्रीय नेतृत्व के द्वारा प्रदेश की कमान किसी समर्थ हाथ में सौंपने के लिए विगत कई महीनो से लगातार प्रयासरत रहे, इस दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री एम एन विश्वास की सहमति से राष्ट्रीय महामंत्री श्री समीरन हजारीका के द्वारा छत्तीसगढ़ के कई सशक्त उम्मीदवारों का टेलिफोनिक साक्षात्कार लिया गया। किंतु उन्हें तो खोज थी एक दमदार और ऊर्जावान नेतृत्व की और ऐसे व्यक्तित्व की तलाश करते-करते कई महीने बीत चुके और बहुत ही जद्दोजहद के बाद अंततः उनकी तलाश अपने अंजाम तक रायपुर निवासी विक्रांत शर्मा की खोज के साथ निर्णय के रूप में परिवर्तित हुई।
श्री विक्रांत शर्मा पहल सामाजिक विकास संस्था नामक एक ऐन जी ओ के डायरेक्टर है, और इस संस्था के द्वारा पिछले 15 वर्षों से गरीब बच्चों को पढ़ाने का प्रयास करना और उनको वोकेशनल ट्रेनिंग देने का कार्य कर रही है, साथ ही उनकी संस्था के द्वारा पिछले लगभग 13 वर्षों से केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना HIV AIDS के क्षेत्र में भी इनके द्वारा लगातार प्रचार प्रसार, जागरूकता एवं संदेहियो की जांच आदि का कार्य पूरे लगन और निष्ठा के साथ कर रही है।
श्री विक्रांत शर्मा वर्ष 2014 से विश्व हिंदू परिषद नामक संस्था से जुड़े हुए हैं, वर्ष 2018 में श्री प्रवीण भाई तोगड़िया जी के साथ जुड़कर अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद एवं राष्ट्रीय बजरंग दल के साथ जुड़कर छत्तीसगढ़ प्रदेश के प्रदेश महामंत्री के पद को पूरी निष्ठा , लगन और अपनी आक्रामक शैली से सुशोभित किया।
ज्ञात हो कि विक्रांत शर्मा गौ वंश की रक्षा के लिए भी अनेकों कार्य किये, जिनमें गौ तस्करों से सीधे लोहा लेना, गौ हत्या करने वालों पर प्रशासनिक प्रहार करवाना। श्री शर्मा के संस्था पिछले 10 वर्षों से लगभग 700 गायों की एक गौशाला रायपुर के वि आई पी रोड, फूंडहर ग्राम मैं संचालित है, जहां रोड एक्सीडेंट में अपाहिज हुए गाय,सड़क पर लावारिस स्थिति में घूमने वाले गाय आदि का सेवा किया जाता है।
ऐसे तेज तर्रार और सामाजिक सरोकार रखने वाले श्री विक्रांत शर्मा को गुवाहाटी (असम) स्थित राष्ट्रीय कार्यालय में राष्ट्रीय महामंत्री श्री समीरन हजारीका के द्वारा एक साधारण कार्यक्रम में पूरे सम्मान के साथ भारतीय मजदूर ट्रेड यूनियन काउंसिल के छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष नियुक्ति पत्र देकर उन्हें सम्मानित किया गया।
अपनी नियुक्ति के पश्चात श्री विक्रांत शर्मा ने कहा कि वह मजदूरों की लड़ाई पूर्व में भी पुरी ऊर्जा से लड़ते आए हैं, जैसे मशरूम फैक्ट्री खरोरा कांड हो या अन्य गई घटनाएं। किंतु आज भारतीय मजदूर ट्रेड यूनियन काउंसिल के राष्ट्रीय नेतृत्व ने मेरे ऊपर विश्वास व्यक्त करते हुए मुझे जो जिम्मेदारी सोपी हैं , इससे निश्चित ही मेरी कार्यप्रणाली को एक नई ऊंचाइयों को छूने का अवसर प्राप्त होगा और मैं मजदूरों के सर्वांगीण विकास और सभी स्तर पर उन्हें न्याय दिलाने का प्रयास करूंगा।
ज्ञात हो की श्री विक्रांत शर्मा की नियुक्ति के साथ ही छत्तीसगढ़ प्रदेश में पूर्व में नियुक्त किए गए पूरे प्रदेश कार्यकारिणी और जिला कार्यकारिणी स्वत ही भंग मानी जाएगी और नए प्रदेश अध्यक्ष श्री विक्रांत शर्मा के द्वारा जल्द ही प्रदेश स्तर से ग्रामीण परिवेश तक नई कार्यकारिणी का गठन किया जावेगा।
उक्त जानकारी श्री विक्रांत शर्मा के हमराह विमल चौधरी ने दी।




