Homeरायगढ़ न्यूजमाँ सर्वेश्वरी उ.मा.विद्यालय जूटमिल में हर्षोल्लास से संपन्न हुआ वार्षिक स्नेह सम्मेलन

माँ सर्वेश्वरी उ.मा.विद्यालय जूटमिल में हर्षोल्लास से संपन्न हुआ वार्षिक स्नेह सम्मेलन

रायगढ़ अघोरेश्वर भगवान राम शिक्षण समिति द्वारा संचालित माँ सर्वेश्वरी उच्च माध्यमिक विद्यालय, जूटमिल में वार्षिक स्नेह सम्मेलन का आयोजन हर्षोल्लास एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों की प्रतिभा, अनुशासन एवं संस्कारों की सुंदर झलक देखने को मिली।कार्यक्रम का शुभारंभ समिति के उपाध्यक्ष श्री मदन, प्रतिनिधि सदस्यगण तथा माँ सर्वेश्वरी शिक्षण समिति के भूतपूर्व अध्यक्ष राजकिशोर सिंह द्वारा माता सरस्वती के पूजन एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया। विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत स्वागत नृत्य एवं सरस्वती वंदना ने कार्यक्रम को गरिमामयी आरंभ प्रदान किया।सम्मेलन के दौरान कक्षा 5वीं,8वीं एवं 10वीं के मेधावी विद्यार्थियों तथा राज्य स्तर की खेलकूद प्रतियोगिताओं में सहभागिता करने वाले छात्रों को सम्मानित किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला में देशभक्ति नृत्य,लोकनृत्य एवं नृत्य-नाटिका की मनमोहक प्रस्तुतियों ने उपस्थित जनसमूह को मंत्रमुग्ध कर दिया।इस अवसर पर विद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा आयोजित विज्ञान प्रदर्शनी एवं रंगोली प्रदर्शनी का अतिथियों ने अवलोकन किया तथा विद्यार्थियों की रचनात्मकता एवं वैज्ञानिक सोच की भूरि-भूरि प्रशंसा की।कार्यक्रम का समापन देशभक्ति नृत्य एवं आभार प्रदर्शन के साथ किया गया। आयोजन को सफल बनाने में विद्यालय के प्राचार्य विनोद कुमार श्रीवास, समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं विद्यालय परिवार का सराहनीय योगदान रहा।

spot_img

Must Read

spot_img