Homeरायगढ़ न्यूजजशपुर के हायर सेकेण्डरी स्कूलों में घटिया LED खरीदी में करोड़ो का...

जशपुर के हायर सेकेण्डरी स्कूलों में घटिया LED खरीदी में करोड़ो का घोटाला50 हजार का एक LED 2.5 लाख में खरीदा,मुख्य्मंत्री के खास अधिकारियो ने किया करोड़ो का वारा न्याराकांग्रेस जिलाध्यक्ष यू डी मिंज बोले -राजनीतिक संरक्षण के कारण LED घोटाले की जांच दबाई जा रही,अब सड़क पर उतरकर होगी लड़ाई

कुनकुरी/जशपुर जिले के शिक्षा विभाग में भ्रष्टाचार का एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने विभाग की पारदर्शिता पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। कांग्रेस जिलाध्यक्ष यू.डी. मिंज ने मुख्यमंत्री विशेष मद के तहत हुई LED खरीदी में करोड़ों रुपये की धांधली का पर्दाफाश करते हुए प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।यू.डी.मिंज ने कलेक्टर को सौंपे अपने शिकायत पत्र में बेहद चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। उन्होंने बताया कि कुनकुरी,फरसाबाहर, दुलदुला, बगीचा और कांसाबेल के स्कूलों के लिए जो माइक्रोमेक्स कंपनी का 90 LED सिस्टम खरीदे गए,उनकी कीमतों को फाइलों में कई गुना बढ़ाकर दिखाया गया है। जिस उपकरण की बाजार में वास्तविक कीमत महज 50 से 60 हजार रुपये है, उसे सरकारी खजाने से ढाई से तीन लाख रुपये प्रति नग की दर से भुगतान कर खरीदा गया है। जिसमे प्रयोजित रूप सरकारी धन का खुली लूट और बंदरबांट का मामला है। सूत्रों से पता चल रहा है कि इसके लिए मुख्यमंत्री आपदामद से राशि स्वीकृत हुई है जो कि इस बड़े भर्ष्टाचार में उपयोग किया गया घोटाला सिर्फ ऊँची कीमतों तक ही सीमित नहीं रहा,बल्कि सामग्री की गुणवत्ता और आपूर्ति में भी भारी अनियमितता बरती गई है। जिलाध्यक्ष का आरोप है कि कई स्कूलों में तो सामग्री आज तक पहुँची ही नहीं और केवल कागजी खानापूर्ति कर फाइलें बंद कर दी गईं। जहाँ सामान पहुँचा भी, वहाँ बिजली बैकअप और तकनीकी प्रशिक्षण के अभाव में करोड़ों रुपये की यह सामग्री पिछले दो सालों से गोदामों में धूल खा रही है।यह स्थिति दर्शाती है कि बच्चों की शिक्षा को आधुनिक बनाने का सपना सिर्फ कागजों तक ही सीमित रह गया।
अधिकारियों पर निजी लाभ और राजनीतिक संरक्षण के आरोपइस पूरे प्रकरण में विभागीय अधिकारियों की भूमिका पर भी तीखे सवाल उठाए गए हैं।यू.डी. मिंज ने आरोप लगाया है कि प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी और संबंधित प्रभारी राजस्व अधिकारियों ने न केवल नियमों की अनदेखी की, बल्कि सरकारी पैसे से खरीदी गई सामग्री LED अपने अपने निजी आवासों तक भिजवाया है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि राजनीतिक संरक्षण के कारण ही अब तक इस मामले की जांच को दबाया जा रहा है और दोषियों को बचाने की कोशिश की जा रही है।जिलाध्यक्ष ने अब अंतिम लड़ाई का एलान कर दिया है। उन्होंने दो टूक शब्दों में कहा है कि यदि प्रशासन तत्काल निष्पक्ष जांच कर भ्रष्टाचार में लिप्त अधिकारियों पर FIR दर्ज नहीं करता है, तो कांग्रेस पार्टी अब चुप नहीं बैठेगी। आने वाले दिनों में इस भ्रष्टाचार के खिलाफ सड़क पर उतरकर उग्र आंदोलन किया जाएगा। जशपुर की जनता और छात्र आज जवाब मांग रहे हैं कि आखिर उनके भविष्य की कीमत पर अपनी जेबें भरने वाले इन सफेदपोशों पर कार्रवाई कब होगी।

spot_img

Must Read

spot_img