
रायगढ़ बजट पेश किए जाने के बाद वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने कहा सरकार ने 16वें वित्त आयोग की सिफारिशों को स्वीकार करते हुए राज्यों को धन हस्तांतरण में 41% की हिस्सेदारी बरकरार रखने का निर्णय लिया है। केंद्र सरकार ने वित्त वर्ष 2026-27 के लिए राज्यों को 14 लाख करोड़ रुपये आवंटित किए हैं। वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण जी द्वारा पेश किया गया यह बजट जो कर्तव्य भवन में बना है। बजट की खूबियां बताए हुए ओपी चौधरी ने कहा इस बजट के बार आर्थिक ग्रोथ को बढ़ावा मिलेगा। निवेश,उद्योग और रोजगार सृजन को मजबूती मिलेगी। जनता की उम्मीदों को पूरा करते हुए सामान्य नागरिकों को अधिक सुविधाएं और अवसर मिलेगा। सबका साथ,सबका विकास- विकास का लाभ समाज के सभी वर्गों तक पहुंचाना इस बजट का प्रमुख उद्देश्य है।




