Homeरायगढ़ न्यूजरायगढ़ पुलिस-बाइक चोरी कर फर्जी दस्तावेजों से बिक्री करने वाले बड़े गिरोह...

रायगढ़ पुलिस-बाइक चोरी कर फर्जी दस्तावेजों से बिक्री करने वाले बड़े गिरोह का पर्दाफाश,7 आरोपी गिरफ्तार, 25 बाइक बरामदबाइक चोरी कर फर्जी आरसी बनाकर बेचने वाला संगठित गिरोह उजागरगिरोह से 25 चोरी की बाइक,एप्पल लैपटॉप व कलर प्रिंटर बरामद-कुल कीमत करीब 16 लाख रुपयेबाइक चोर,ऑटो डीलर मैनेजर, खरीददार और लोक सेवा केंद्र संचालक शामिल*

संगठित अपराध की धारा 112 भी जोड़ी गई*सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया*एसएसपी शशि मोहन सिंह की अपील—सेकेंड हैंड बाइक खरीदने से पहले कागजात की करें जांच

रायगढ़ शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देशन पर रायगढ़ पुलिस ने बाइक चोरी कर फर्जी दस्तावेज तैयार कर उन्हें बाजार में बेचने वाले एक बड़े संगठित गिरोह का खुलासा किया है। कार्रवाई में गिरोह के मुख्य बाइक चोर मुकेश चौहान समेत कुल 7 आरोपियों को गिरफ्तार कर 25 चोरी की बाइक,एक एप्पल लैपटॉप और एक कलर प्रिंटर बरामद किया गया है। गिरोह का एक सदस्य पहले ही जेल में निरुद्ध है।संपत्ति संबंधी अपराधों की रोकथाम के लिए एसएसपी द्वारा सभी थाना प्रभारियों को सख्त निर्देश दिए गए थे। इसी क्रम में थाना पूंजीपथरा और साइबर थाना की संयुक्त टीम ने दो चोरी की बाइक के साथ संदिग्ध मुकेश प्रधान (ग्राम रूडेकेला) को पकड़ा। पूछताछ में उसने बताया कि बाइक उसने ऑटो डीलर में काम करने वाले पुरूषोत्तम प्रधान (लैलूंगा) से खरीदी थी। आगे पूछताछ में खुलासा हुआ कि पुरूषोत्तम प्रधान अपने साथी श्याम ऑटो डीलर लैलूंगा के मैनेजर चंद्र कुमार यादव के साथ मिलकर बाइक चोर मुकेश चौहान से चोरी की बाइक को आरटीओ में पूर्व में कंप्यूटर ऑपरेटर रहे अजय पटेल और संजय अगरिया के जरिए लोक सेवा केंद्र से वाहनों के फर्जी कागजात व फर्जी रजिस्ट्रेशन तैयार कर बिक्री करते थे। पुलिस जब मुख्य आरोपी मुकेश चौहान तक पहुंची तो उसने बताया कि वह अपने साथी विकेश दास महंत (वर्तमान में जेल में निरुद्ध) के साथ पूंजीपथरा, तमनार, घरघोड़ा और रायगढ़ के बाजारों से करीब 25 बाइक चोरी कर चुका है, जिनमें अधिकांश एचएफ डीलक्स बाइक हैं। विकेश दास महंत पूर्व में भी बाइक चोरी में गिरफ्तार हो चुका है, जिसे हाल ही में पुसौर पुलिस ने गिरफ्तारी वारंट के पालन में जेल दाखिल कराया है।आरोपी मुकेश चौहान ने खुलासा किया कि चोरी की बाइक बेचते समय पकड़े जाने के खतरे को देखते हुए उसने ऑटो डीलर मैनेजर चंद्र कुमार यादव से संपर्क किया। इसके बाद चंद्र कुमार ने फर्जी दस्तावेज बनाने के लिए अजय पटेल और संजय अगरिया को जोड़ा और पुरानी बाइक खरीद–बिक्री करने वाले कोतबा के ऑटो डीलर से संपर्क किये। इसके पश्चात यह लोग फर्जी दस्तावेजों के आधार पर कोतबा आटो डीलर को अंधेरे में रखकर उसके पास 8 बाइक खापा चुके थे जिसे पुलिस ने बरामद किया है।अजय पटेल चोरी की बाइक के चेचिस नंबर से असली मालिक की जानकारी निकालकर अमेजॉन से आरसी कार्ड (PBC कार्ड) मंगवाता,कंप्यूटर में उसमें हेरफेर कर हूबहू फर्जी आरसी प्रिंट करता था। फिर ट्रांसफर कार्ड पर फर्जी हस्ताक्षर कर डीलरों व आम लोगों को यह भरोसा दिलाया जाता था कि बाइक चोरी की नहीं है। पुलिस ने अजय पटेल से लैपटॉप, प्रिंटर और पीबीसी कार्ड जब्त किए हैं।*एसएसपी का संदेश:शशि मोहन सिंह-आम नागरिक चोरी की बाइक न खरीदें। वाहन लेते समय आरसी, इंश्योरेंस और पहचान जरूर जांचें। संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।बरामद तीन बाइक *थाना पूंजीपथरा के अपराध क्रमांक 05/2026, 09/2026 और अपराध क्रमांक 10/2026 धारा 303(2) बीएनएस*से संबंधित हैं, जबकि शेष वाहनों के मालिकों से संपर्क कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। संगठित रूप से अपराध किए जाने पर *प्रकरण में धारा 112 (2) BNS और फर्जी कोर्ट रचित दस्तावेज तैयार करने की धारा 317(2), 336(3) बीएनएस जोड़ीगई है। सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा जा रहा है।गिरफ्तार आरोपी मुकेश चैहान उर्फ नान्ही पिता हीरालाल चौहान उम्र 25 वर्ष ग्राम भकुर्रा थाना लैलुंगा (बाइक चोर 3 बाइक बरामद)चन्द्र कुमार यादव पिता राजाराम यादव उम्र 26 वर्ष ग्राम सरडेगा थाना लैलुंगा (ऑटोडीलर मैनेजर 5 बाइक बरामद)पुरूषोत्तम प्रधान पिता भोजराज प्रधान उम्र 30 वर्ष ग्राम मुडागांव थाना लैलुंगा जिला रायगढ़ (ऑटोडीलर कैश मैनेजर 4 बाइक बरामद) मुकेश प्रधान पिता सेतराम प्रधान उम्र 40 वर्ष ग्राम रूडुकेला थाना लैलुंगा जिला रायगढ़ (चोरी 2 बाइक बरामद) इरशाद खान पिता इब्राहिम खान उम्र 23 वर्ष ग्राम करवारजोर थाना लैलुंगा जिला रायगढ़ ( आटो डीलर कर्मी 3 चोरी बाइक बरामद) अजय पटेल पिता महेंन्द्र पटेल उम्र 27 वर्ष ग्राम चारभांठा थाना भूपदेवपुर जिला रायगढ़ (लोक सेवा केन्द्र संचालक कम्युटर,प्रिंटर बरामद) संजय अगरिया, देलारी(लोकसेवाकेन्द्रकम्युटरआपरेटर)बरामदगी 25 चोरी की बाइक, एक एप्पल का लैपटॉप तथा एक कलर प्रिंटर कुल कीमत 16 लाख रूपये*संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक राकेश मिश्रा,थाना प्रभारी साइबर थाना नासिर खान, थाना प्रभारी लैलूंगा उपनिरीक्षक गिरधारी साव,उप निरीक्षक विजय एक्का,एएसआई जयराम सिदार,हेमंत कश्यप, प्रधान आरक्षक विनीत तिर्की,राधेश्याम कमल,राजेश पटेल, दुर्गेश सिंह, आरक्षक प्रशांत पंडा,पुष्पेंद्र जाटवर, रविंद्र गुप्ता,नवीन शुक्ला, प्रताप बेहरा,विक्रम सिंह,विकास प्रधान, सुरेश सिधार, जागेश्वर मरावी,सिकंदर तिर्की,जितेंद्र कुर्रे एवं संत निषाद उपास्थि थे

spot_img

Must Read

spot_img