Homeरायगढ़ न्यूजनिगम द्वारा शहर की सब्जी मंडी संजय कॉम्प्लेक्स की बंद दुकानों के...

निगम द्वारा शहर की सब्जी मंडी संजय कॉम्प्लेक्स की बंद दुकानों के त्रिपाल फाड़ना व तोड़फोड़ करना अव्यवहारिक व अनुचित-शाखा यादव

रायगढ़ शहर को निर्बाध रूप से सब्जी प्रदाय करने वाली मंडी संजय कॉम्प्लेक्स व आसपास की दुकानें वहां कि व्यावसायिक समिति द्वारा प्रतिमाह की एक तारीख को इसलिए बंद रखा जाता है कि वहां कि साफ सफाई हो सके ताकि  वहां सब्जी  व सामान क्रय करने आने वालों को कोई परेशानी न हो और गंदगी के कारण कोई बीमारी न हो और निगम कर्मचारियों को इस दौरान सफाई व्यवस्था में सभी व्यापारी पूर्ण सहयोग भी देते हैं।जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ने कहा की छाया शेड आवश्यक है बारिश गर्मी के मौसम में सब्जी क्रेताओं को छाया का क्षणिक सहारा  लेना होता है और  जिनसे आवागमन में कोई बाधा भी नहीं पहुंचती उनकी तोड़फोड़ करवाना अत्यंत निंदनीय है । इस नियमित प्रतिमाह सफाई अभियान के तहत ही आज 1फरवरी को भी सुचारू सफाई होनी थी लेकिन सुबह सुबह ही निगम प्रशासनिक अमला वहां पहुंचा व बंद दुकानों के बाहर  सब्जी व सामान खरीदने वालों के लिए बने अस्थाई लगे प्लास्टिक  त्रिपाल आदि को फाड़ना और हटाना शुरू कर दिया जो जिसको वहां के दुकानदारों ने निगम का  अव्यावहारिक कदम बताया है।  जिला कांग्रेस अध्यक्ष शाखा यादव ने इस विषय पर प्रतिक्रिया व्यक्त  करते हुए बताया कि चूंकि आज सफाई दिवस होने के कारण दुकानदार अनुपस्थित थे तब ये तोड़फोड़ हुई,जबकि ये देखा गया है कि यहां के दुकानदार खुद इतने संजीदा हैं कि हर मामले में प्रशासन का आगे से आगे बढ़कर सहयोग देते हैं ऐसे में निगम प्रशासन द्वारा बिना सूचना दिए तोड़फोड़ करना अनुचित है और हम इस घटना को अव्यावहारिक मानते हुए इसकी निंदा करते हैं।
spot_img

Must Read

spot_img