Homeरायगढ़ न्यूजरोटरी कल्ब आफ ग्रेटर द्वारा राम लीला मैदान मे विशाल अखिल भारतीय...

रोटरी कल्ब आफ ग्रेटर द्वारा राम लीला मैदान मे विशाल अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का हुआ आयोजन

रायगढ़ रोटरी क्लब ऑफ रायगढ़ ग्रेटर द्वारा रामलीला मैदान में आयोजित विशाल अखिल भारतीय कवि सम्मेलन में विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए जिला भाजपा अध्यक्ष अरूणधर दीवान ने कहा रोटरी का यह आयोजन साहित्य,संस्कृति और सामाजिक सौहार्द का एक उत्कृष्ट उदाहरण है।इस भव्य कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में रोटरी डिस्ट्रिक्ट गवर्नर नवीन भवसागर एवं असिस्टेंट गवर्नर राकेश गर्ग की गरिमामयी उपस्थिति रही साथ ही नगर निगम के पूर्व सभापति सुरेश गोयल,भाजपा जिला महामंत्री विकास केड़िया,किसान मोर्चा प्रदेश मंत्री रथ्थू गुप्ता,रोटरी क्लब अध्यक्ष मनीष जायसवाल,रोटरी क्लब सचिव नयन अग्रवाल,रोटरी क्लब की श्रीमती रश्मि खीरवाल सहित विनोद अग्रवाल जी की उपस्थिति रही।देश के विभिन्न क्षेत्रों से पधारे सुप्रसिद्ध कविगणों ने अपनी ओजस्वी, हास्य एवं भावपूर्ण रचनाओं से उपस्थित जनसमूह को मंत्रमुग्ध कर दिया और देर रात तक श्रोताओं को साहित्य से जोड़े रखा।इस सफल एवं यादगार आयोजन के लिए रोटरी क्लब ऑफ रायगढ़ ग्रेटर की पूरी टीम हार्दिक साधुवाद की पात्र है।विशेष रूप से क्लब के संस्थापक अध्यक्ष पुरुषोत्तम अग्रवाल (पप्पू भैया ) का योगदान अत्यंत सराहनीय रहा, जिनकी दूरदृष्टि और सतत प्रयासों से यह आयोजन इतने भव्य रूप में संपन्न हो सका। ऐसे साहित्यिक आयोजनों से समाज में सकारात्मक सोच,सांस्कृतिक चेतना और रचनात्मक ऊर्जा का संचार होता है।

spot_img

Must Read

spot_img