
रायगढ़ जिले के अंतिम छोर के हायर सेकेण्डरी स्कूल काँटाहरदी में गणतंत्र दिवस के साथ – साथ वार्षिक उत्सव का शानदार आयोजन सम्पन हुआ।बता दें कि लगभग 750 दर्ज संख्या वाले शासकीय हायर सेकेण्डरी स्कूल काँटाहरदी में कार्यक्रम कि शुरुआत सरस्वती पूजा के साथ हुआ और उसके बाद अतिथियों का स्वागत वंदन किया गया तत्पश्चात रंगारंग कार्यक्रमों कि प्रस्तुति इंद्राधनुषी रहा,कार्यक्रम में नशाखोरी,महिला उत्पीड़न, दहेज़प्रथा,अशिक्षा आदि पर नाटक प्रस्तुत किया गया। साथ ही देशभक्ति गीत,पंथी गीत,सुवा, कर्मा नृत्य आदि विभिन्न प्रकार के कलाओं का बच्चों द्वारा प्रदर्शन किया गया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एवं अतिथियों के रूप में शाला विकास समिति के अध्यक्ष चिंतामणि यादव, सरपंच देवेंद्र सारथी,बीडीसी टीका राम सिदार,राधे लाल सिदार शाला विकास समिति के पूर्व अध्यक्ष कामता पटेल,शा.हाय.सेकेण्डरी स्कूल काँटाहरदी के प्रिंसिपल बीएस सिदार द्वारा कार्यक्रम अध्यक्षता किया गया।हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी कार्यक्रम के दौरान बोर्ड परीक्षा 2026 के लिए पुरुस्कारों कि घोषणा कि गई, जिसमें CGBSE के प्रवीणय सूची में स्थान बनाने वाले विद्यार्थियों के लिए डॉ कामता पटेल द्वारा इलेक्ट्रीक बाईक,शाला विकास समिति द्वारा स्वर्ण पदक प्राचार्य बी एस सिदार द्वारा ₹10000 (दस हजार ), DSA ग्रुप द्वारा ₹21000 (इक्कीस हजार ), सरपंच देवेंद्र सारथी द्वारा एंड्राइड फ़ोन, राजेश पटेल द्वारा स्मार्ट वाच दिए जाने कि घोषणा किया गया है। विद्यार्थियों के लिए इसतरह कि प्रोत्साहन घोषणाएं करना अत्यंत सराहनीय कदम है जिससे बच्चों कि पढ़ने कि ज़िज्ञासा और बढ़ सके यह बच्चों को बेहतर शिक्षा की ओर ले जाने के लिए एक विशेष सराहनीय पहल है। कार्यक्रम के अंत में प्रतिभागियों के लिए स्मृति चिन्ह व पुरस्कार वितरण किया गया। संस्था प्रभारी जी द्वारा कार्यक्रम में आये लोगों का आभार व्यक्त करते हुए समापन किया गया। कार्यक्रम में मंच संचालन एस एन साहू सर द्वारा किया गया। इस दौरान ग्राम पंचायत काँटाहरदी के समस्त ग्राम वासियों के साथ – साथ आस पास से के ग्रामों से आये ग्रामीण जन उपस्थित रहें हैं।




