Homeरायगढ़ न्यूजकांग्रेस की प्रेस वार्ता की जवाबी प्रतिक्रिया में भाजपा अध्यक्ष का बयान...

कांग्रेस की प्रेस वार्ता की जवाबी प्रतिक्रिया में भाजपा अध्यक्ष का बयान मूल विषय से भिन्न-शाखा यादवभाजपा अध्यक्ष की जगतगुरू शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के साथ हुए दुर्व्यवहार पर कोई टिप्पणी नहीं

रायगढ़ जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष शाखा यादव ने भाजपा द्वारा जारी विज्ञप्ति की निंदनीय करार देते हुए कहा है कि शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद जी के अपमान पर बीजेपी अपना बचाव नहीं कर सकती और न ही भगवा आतंकवाद से जोड़कर इससे किनारा कर सकती है यादव ने कहा बीजेपी अध्यक्ष रायगढ़ की विज्ञप्ति सामयिक मुद्दे पर न होकर अतीत के अनर्गल तथ्यों से जुड़ी हुई है जो खुद की पार्टी का बचाव करने के उद्देश्य से महज औपचारिक रूप से जारी की गई है।शाखा यादव ने रायगढ़ भाजपाध्यक्ष के बयान को घेरते हुए कहा कि कांग्रेस का आरोप है कि बीजेपी सरकार हिंदू धर्म और संतों के नाम पर राजनीति तो करती है, लेकिन व्यवहार में उनका अपमान करती है।शंकराचार्यअविमुक्तेश्वरानंद को प्रयागराज माघ मेले में शाही स्नान से रोकने और उनके साथ हुए कथित दुर्व्यवहार के बाद बीजेपी का चाल,चरित्र और चेहरा बेनकाब हो चुका है बीजेपी हिंदुत्व के नाम पर सिर्फ और सिर्फ राजनीति करती है कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि बीजेपी सरकार की आस्था अब व्यापार बन चुकी है और धर्म के पीछे छिपकर उनके द्वारा केवल धन और सत्ता की राजनीति की जा रही है।और बीजेपी वालों के जन विरोधी कृत्यों की जब हमारे द्वारा निंदा की जाती है तो ठोस जवाब न देकर अतीत की घटनाओं का हवाला देकर छुटकारा पाने की कोशिश की जाती है।इस प्रकार ये लोग अपरिपक्व प्रतिक्रिया देकर शंकराचार्य क साथ हुए दुर्व्यवहार से अपना बचाव नहीं कर सकते क्योंकि शंकराचार्य जी धर्म गुरु होने के साथ ही समाज और राजनीति को सही दिशा दिखाने के लिए भी जाने जाते हैं यादव ने कहा कि प्रयागराज में शंकराचार्य के शिष्यों के साथ बदसलूकी की गई, उन्हें बाल पकड़कर घसीटा गया, जो कि निंदनीय है। जिला कांग्रेस रायगढ़ द्वारा इस घटना पर भाजपा सरकार और पुलिस प्रशासन पर निदा हेतु हुई प्रेस कांफ्रेंस के जवाब में रायगढ़ भाजपा अध्यक्ष ने एक शब्द भी आदि शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद जी के साथ हुए अपमान पर नहीं कहा न ही खेद व्यक्त किया उल्टा अतीत की घटना के प्रसंग पर अपनी प्रतिक्रिया दी जो न केवल खेदजनक है वरन ऐसा प्रतीत होता है कि बीजेपी वाले अंतरमन से भी धर्म गुरुओं का अपमान करने की मंशा रखते हैंऔर ऐसी घटना का समर्थन करते हैं कांग्रेस अध्यक्ष ने ये भी अंदेशा व्यक्त किया कि कहीं उत्तरप्रदेश की सरकार द्वारा शंकराचार्य के साथ हुआ अपमान पूर्व नियोजित षडयंत्र का हिस्सा तो नहीं। भले ही इस घटना का अंजाम पुलिस बल को सामने रख कर किया गया हो।कांग्रेस अध्यक्ष ने दो टूक लहजे में भाजपा वालों से कहा कि हम भविष्य में भी हर उस घटना का पूरी ताकत से विरोध करेंगे जो जन आस्था,सामाजिक मूल्यों,और प्रजातंत्र के लिए घातक हों ।हम जनता के कल्याण के लिए अपनी जान की आहुति तक देने को तैयार हैं यादव ने आगे कहा कि सत्ता के नशे में चूर ये सरकार हमारे आस्थावान पूज्य संतों व धर्मगुरुओं का इस तरह सार्वजनिक अपमान नहीं कर सकती ।सत्ता के घमंड में डूबी भाजपा को अब जान लेना चाहिए कि जनादेश देने वाले अब जाग चुके हैं बहुत दिनों तक अब दमन की नीति से राज नहीं चल सकता वरन् सत्ता के इस गुरूर को अर्श से फर्श में आने में देर नहीं लगेगी।

spot_img

Must Read

spot_img