

रायगढ़ वैदिक इंटरनेशनल स्कूल में संपन्न किया गया।आज के इस कार्यक्रम में रायगढ़ नगर के युवा शामिल हुए,जिन्हें राष्ट्र निर्माण, सामाजिक दायित्व और पंच परिवर्तन के बारे में बताया गया।कार्यक्रम के मुख्य वक्ता संघ के प्रांत प्रचारक माननीय अभय राम कुंभकार जी शामिल हुए, जिन्होंने अपने वक्त में युवाओं को देश प्रेम और सामाजिक चेतना के बारे में बताया साथ ही अपने करियर में राष्ट्र और सामाजिक हित में कार्य करने को एक लक्ष्य के रूप में बताया, आज देश की सबसे बड़ी ताकत देश की युवा पीढ़ी ही है,जिसे अनुशासन और सेवा भाव की ओर अग्रसर होकर नए भारत निर्माण की में अपनी सहभागिता देनी चाहिए।राष्ट्र का निर्माण कर हमे अपने भारत को पुराना,सशक्त,निर्भय भारत बनाना है ना कि भारत को चीन और अमेरिका बनाना है।कार्यक्रम में अध्यक्ष माननीय अनिल सोनी जी (अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक),पालक माननीय तरुणधर दीवान जी (कुल सचिव महोदय नन्द कुमार पटेल यूनिवर्सिटी), पालक अधिकारी सुजाता साहू जी (महिला समन्वय सह संयोजिका) भी शामिल हुए।कार्यक्रम सुबह 8:30 बजे से शुरू होकर शाम 5:30 तक हुआ जिसमें 250 से अधिक संख्या में युवा उपस्थित हुए और शाखा के खेल,आसान,व्यायाम,प्रार्थना,चर्चा और विचार विमर्श हुए। भजन संध्या और देश भक्ति से भरे हुए कार्यक्रम हुए जिसमें दीपक जायसवाल और उनकी टीम शामिल हुए, जिससे युवाओं के बीच उत्साह और खुशी की अलग ही झलक देखने को मिलती है कि साथ ही समापन में राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम् का सामूहिक गीत हुआ।इसी तरह आज के कार्यक्रम में चर्चा,विचार विमर्श,बौद्धिक सत्र/जिज्ञासा समाधान हुए और मुख्य वक्ता जी वक्तव्य के साथ हर्ष उल्लास से आज के उत्सव को मनाया गया।




