रायगढ़ यादव समाज द्वारा प्रतिवर्ष आयोजित किए जाने वाले ऐतिहासिक मड़ाई महोत्सव 2026 की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। इसी कड़ी में आज यादव सामुदायिक भवन में समाज के प्रमुख एवं प्रतिष्ठित लोगों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में सर्वसम्मति से आगामी 27 दिसंबर 2026 को भव्य मड़ाई महोत्सव एवं राउत नाचा शौर्य कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया गया। बैठक में इस वर्ष के आयोजन की जिम्मेदारी आशीष यादव को सौंपी गई। समाज के प्रमुख लोगों ने सर्वसम्मति से उन्हें राउत नाचा महोत्सव 2026 का अध्यक्ष नियुक्त किया। बैठक में कार्यक्रम की प्रारंभिक रूपरेखा तैयार करने के साथ ही प्रदेश एवं आसपास के क्षेत्रों से अधिक से अधिक राउत नाचा दलों को आमंत्रित करने पर चर्चा की गई। समाज के लोगों ने हर वर्ष की परंपरा को कायम रखते हुए इस बार भी महोत्सव को भव्य रूप से आयोजित करने का संकल्प लिया।आयोजन को लेकर आगामी दिनों में दूसरी बैठक आयोजित की जाएगी,जिसमें उपाध्यक्ष,कोषाध्यक्ष, सचिव एवं कार्यकारिणी सदस्यों का गठन किया जाएगा। इसके बाद आयोजन की तैयारियों को और गति दी जाएगी।बैठक के दौरान यादव समाज के प्रतिष्ठित सदस्य सुरेश यादव कुटेला एवं बलराम यादव गढ़मरिया के आकस्मिक निधन पर शोक व्यक्त किया गया। समाज के उपस्थित सदस्यों ने दो मिनट का मौन धारण कर दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की।बैठक में आशीष यादव, गणेश यादव,अमित यादव, विकास ठेठवार,श्रीपाल यादव,महेंद्र यादव,अनिल यादव,दुर्गेश यादव,आशा यादव,दिलीप यादव,पंकज लाल यादव,आलेख राम यादव,रवि यादव,खोपेंद्र यादव,शिव यादव एवं सागर यादव सहित समाज के अनेक प्रतिष्ठित लोग उपस्थित रहे।