*बिरसा मुंडा की जयंती पर एक नमन तक न करने वाले कांग्रेस नेता अब आदिवासी हित का ढोंग रच रहे हैं - जिला पंचायत उपाध्यक्ष दीपक सिदार*कांग्रेस की प्रेस वार्ता पर दीपक सिदार ने उठाए सवाल

  रायगढ़:- कांग्रेस द्वारा आयोजित प्रेसवार्ता में जनजातीय गौरव दिवस को लेकर लगाए गए आरोपों का जवाब देते हुए जिला पंचायत उपाध्यक्ष दीपक सिदार ने कहा कि कांग्रेस का असली चेहरा उजागर हो गया है। प्रेस वार्ता आयोजित करने वाली कांग्रेस और प्रदेश स्तरीय नेताओं ने जनजातीय दिवस पर भगवान बिरसा मुंडा को नमन करना तक मुनासिब नहीं समझा। युवा भाजपा नेता दीपक सिदार ने कहा जयंती पर एक छोटा सा नमन तक नहीं करने वाली कांग्रेस जनजातीय समाज के हितों के लिए प्रतिबद्ध भाजपा पर सवाल उठा रही है। बड़ी-बड़ी बातें करने वाले कांग्रेस के नेता भगवान बिरसा मुंडा जी की जयंती पर अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर एक छोटा सा नमन तक साझा नहीं करते।इससे साफ जाहिर होता है कि ये लोग असल में जनजातीय विरोधी मानसिकता रखते हैं। आजादी के बाद कांग्रेस ने 70 सालों में कभी भी जनजातीय विकास पर कोई ध्यान नहीं दिया। उन्होंने बिरसा मुंडा को किताबों में जगह नहीं दी, उनके गांव को सड़क नहीं दी, उनके बच्चों को स्कूल नहीं दिया। आज भाजपा ने जनजातीय गौरव दिवस मनाया तो कांग्रेस के पेट में मरोड़ उठ रहा है। जिला पंचायत उपाध्यक्ष ने कांग्रेस प्रभारी के मौन को लेकर भी सवाल उठाए है।भगवान बिरसा मुंडा जी का संबंध कांग्रेस प्रदेश प्रभारी सुखदेव भगत जी के क्षेत्र से है इसके बावजूद उन्होंने एक पोस्ट तक कर बिरसा मुंडा का पुण्य स्मरण नहीं किया। जिस माटी के वीर की वजह से उनकी पहचान है, उसी वीर को उन्होंने एक पोस्ट तक में याद नहीं किया। इससे बड़ी उपेक्षा और क्या होगी? कांग्रेस आदिवासीयो को सिर्फ वोट बैंक समझती है।वह सिर्फ उनका राजनीतिक उपयोग करती है, लेकिन उनके विकास और सम्मान को लेकर इन्हें कभी कोई चिंता नहीं रहती। चुनाव आए तो आदिवासी याद आ गए, चुनाव गए तो आदिवासी भूल गए। भीड़ के आंकड़ों पर झूठ बोलने का दावा करते हुए दीपक सिदार ने कहा कांग्रेस कह रही है 10 हजार लोग थे, 1 लाख का दावा झूठा था। अरे, धरमजयगढ़ की सड़कों पर जो जन सैलाब था, वो कैमरे में कैद है। कांग्रेस के नेताओं की आंखों पर पट्टी बंधी है तो उन्हें भीड़ नहीं दिखेगी। नजर कमजोर हो हो भीड़ नजर नहीं आती और नजरिया कमजोर हो तो भरी हुई कुर्सिया भी खाली नजर आती है। आदिवासी समाज ने आयोजन को नहीं बल्कि कांग्रेस को नकारा है। तमनार और खदानों पर घड़ियाली आंसू बहाने वाली कांग्रेस जिन 18 खदानों के मामले में तमनार में जंगल कटाई और 38 आदिवासियों पर एफआईआर की बात कर रही है कांग्रेस नेता बताएं, जब उनकी सरकार थी तब कितनी खदानें बिना जनसुनवाई के दी गईं? कानून अपना काम करेगा, लेकिन आदिवासियों के नाम पर राजनीति करना बंद करो। दीपक सिदार ने कहा जनजातीय समाज के वीर शहीदों को याद करने के लिए एक सोशल मीडिया पोस्ट तक न डालने वाले सुखदेव भगत, टीएस बाबा और अन्य नेताओं को अपने इस कृत्य के लिए पूरे भारत के जनजातीय समाज के पैर धोकर माफी मांगनी चाहिए।जो लोग बिरसा मुंडा को नमन नहीं कर सकते, वो उनके अधिकारों की बात करने का हक खो चुके हैं। भाजपा मंच पर भाषण नहीं देती, भाजपा आदिवासियों को सम्मान देती है। कांग्रेस मंच पर भाषण देकर भी सम्मान नहीं दे पाई।
  • "

    Our Visitor

    0 0 8 3 4 4
    Users Today : 21
    Total Users : 8344
    Views Today : 31
    Views Yesterday : 105
    Views This Month : 985
    Views This Year : 8337
    Total views : 8357
    "

    Top Search