12वीं बोर्ड परीक्षा में 90 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल करने वाली वैशाली सिदार जिला स्तरीय आदिवासी लोककला महोत्सव में सम्मानित

  रायगढ़ शैक्षणिक क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर क्षेत्र का गौरव बढ़ाने वाली शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, जामगांव की गतवर्ष की पूर्व छात्रा वैशाली सिदार को 12वीं बोर्ड परीक्षा वर्ष 2026 में 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने पर सम्मानित किया गया।रायगढ़ जिला प्रशासन के संयोजन में आयोजित जिला स्तरीय आदिवासी लोककला महोत्सव के अवसर पर मंचासीन अतिथियों द्वारा वैशाली सिदार को उनकी उत्कृष्ट शैक्षणिक उपलब्धि के लिए सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अतिथियों ने उनकी मेहनत, लगन और प्रतिभा की सराहना करते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।वैशाली की इस उपलब्धि से उनके परिवार, विद्यालय एवं पूरे क्षेत्र में हर्ष का माहौल है। उनकी सफलता अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणास्रोत है। यह उपलब्धि साबित करती है कि दृढ़ इच्छाशक्ति,निरंतर परिश्रम और समर्पण से किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है।वैशाली सिदार को इस गौरवपूर्ण उपलब्धि के लिए विद्यालय परिवार की ओर से हार्दिक शुभकामनाएं प्रदान की गई हैं।
  • "

    Our Visitor

    0 0 8 0 4 9
    Users Today : 42
    Total Users : 8049
    Views Today : 86
    Views Yesterday : 58
    Views This Month : 604
    Views This Year : 7956
    Total views : 7976
    "

    Top Search

    Popular Post

    IMG-20261112-WA0571(1)
    *राज्यपाल रमेन डेका 13 नवंबर को आएंगे रायगढ़* *शहीदों के परिजनों के सम्मान समारोह में होंगे शामिल* रायगढ़ छत्तीसगढ़ के राज्यपाल श्री रमेन डेका 13 नवंबर को रायगढ़ पहुंचेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार राज्यपाल श्री डेका 13 नवंबर को प्रातः 10 बजे रायपुर स्थित लोकभवन से सड़क मार्ग से प्रस्थान कर शाम 4.30 बजे पतरापाली स्थित जिंदल स्टील गेस्ट हाउस पहुंचेंगे। तत्पश्चात वे शाम 6.30 बजे शासकीय पॉलिटेक्निक ऑडिटोरियम में शहीदों के परिजनों के सम्मान समारोह में शामिल होंगे। कार्यक्रम के बाद वे जिंदल स्टील गेस्ट हाउस लौटकर रात्रि विश्राम करेंगे। राज्यपाल 14 नवंबर को सुबह 9 बजे रायगढ़ से सर्किट हाऊस जांजगीर के लिए रवाना होंगे एवं वहां से रायपुर के लिए प्रस्थान करेंगे
    IMG-20260809-WA0574(1)
    IMG-20261112-WA0389
    IMG_20261112_102507

    Most Read