भाजपा का 'जनजातीय गौरव दिवस' केवल राजनीतिक ढोंग और प्रशासनिक शक्तियों का दुरुपयोग,आदिवासियों के बुनियादी व जल-जंगल-जमीन के मुद्दों से ध्यान भटकाने का प्रयास-तारेन्द्र डनसेना
रायगढ़ जिला कांग्रेस कमेटी रायगढ़ के प्रवक्ता तारेन्द्र डनसेना ने धर्मजयगढ़ में 15 नवंबर को आयोजित होने वाले भाजपा के राज्य स्तरीय 'जनजातीय गौरव दिवस' कार्यक्रम पर तीखा हमला बोलते हुए इसे भाजपा सरकार की नाकामी को छिपाने का एक सुनियोजित प्रायोजित इवेंट करार दिया है। उन्होंने कहा कि यह आयोजन पूरी तरह से राजनीतिक ढोंग, अपनी ब्रांडिंग और शासकीय धन व संसाधनों का भारी अपव्यय है।तारेन्द्र डनसेना ने प्रेस बयान जारी करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी और उसकी राज्य सरकार को छत्तीसगढ़ के आदिवासियों के वास्तविक मान-सम्मान, उनकी समृद्ध संस्कृति, जल-जंगल-जमीन के अधिकारों और संवैधानिक हितों से कोई सरोकार नहीं है। धर्मजयगढ़ में करोड़ों रुपए पानी की तरह बहाकर केंद्रीय व राज्य स्तरीय बड़े नेताओं का जो जमावड़ा लगाया जा रहा है, उसका एकमात्र उद्देश्य आगामी राजनीतिक समीकरणों को साधना और आम जनता को गुमराह करना है।कांग्रेस प्रवक्ता तारेन्द्र डनसेना ने विज्ञप्ति के माध्यम से निम्नलिखित गंभीर प्रश्न उठाए-- मूल और ज्वलंत मुद्दों से ध्यान भटकाने की साजिशरायगढ़ जिला सहित पूरे प्रदेश का जनजातीय समाज आज अपने वनाधिकार पट्टों, विस्थापन की समस्याओं, पर्यावरण के नुकसान और रोजगार की भारी कमी से जूझ रहा है। हसदेव अरण्य क्षेत्र में हो रही पेड़ों की बेधड़क कटाई और स्थानीय आदिवासियों के विरोध पर सरकार पूरी तरह मौन है। इन बुनियादी और ज्वलंत समस्याओं पर बात करने के बजाय भाजपा सरकार ऐसे भव्य आयोजनों के पीछे छुपने की कोशिश कर रही है।शासकीय तंत्र व प्रशासनिक मशीनरी का घोर दुरुपयोग आयोजन को सफल बनाने के नाम पर कलेक्टोरेट से लेकर निचले स्तर के तमाम प्रशासनिक अधिकारियों व कर्मचारियों को केवल भीड़ जुटाने,सुरक्षा,टेंट,मंच सज्जा और भोजन-पानी की व्यवस्था में झोंक दिया गया है। इससे आम जनता के रोजमर्रा के शासकीय कार्य पूरी तरह ठप पड़े हैं और पूरा सरकारी अमला एक राजनीतिक दल के कार्यक्रम का इवेंट मैनेजर बनकर काम कर रहा है। जनता के पैसों का अपव्यय व बुनियादी सुविधाओं की अनदेखी जिले के अंदरूनी वनांचल और ग्रामीण क्षेत्रों में आज भी बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, साफ पेयजल और पक्की सड़कों का भारी अभाव है। ग्रामीणों को मूलभूत सुविधाओं के लिए तरसना पड़ रहा है, जबकि दूसरी ओर एक दिन के शासकीय जलसे, वीआईपी नेताओं के स्वागत और विज्ञापनों पर जनता के टैक्स का करोड़ों रुपया पानी की तरह उड़ाया जा रहा है।