उपमुख्यमंत्री माननीय श्री अरुण साव जी से साथियों सहित किया सौजन्य मुलाकात:छाया विधायक-महेश साहू  

  रायपुर/खरसिया विधान सभा क्षेत्र के लोकप्रिय छाया विधायक श्री महेश साहू जी ने अपने साथियों सहित छत्तीसगढ़ शासन के माननीय उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव जी*से सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव जी*से आत्मीय भेंट कर विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की।मुलाकात के दौरान खरसिया विधानसभा क्षेत्र के विकास, जन समस्याओं,क्षेत्र की मूलभूत आवश्यकताओं एवं जनहित से जुड़े मुद्दों पर विचार-विमर्श किया गया। छाया विधायक श्री महेश साहू जी*ने क्षेत्र की जनता की अपेक्षाओं और विकास से जुड़ी प्राथमिकताओं को लेकर चर्चा की।इस अवसर पर उनके साथ उपस्थित साथियों ने भी उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव जी से मुलाकात कर उनका अभिवादन किया। मुलाकात के दौरान सौहार्दपूर्ण वातावरण में विभिन्न सामाजिक,राजनीतिक एवं संगठनात्मक विषयों पर भी चर्चा हुई।छाया विधायक श्री महेश साहू जी*ने कहा कि खरसिया विधानसभा क्षेत्र का सर्वांगीण विकास,आमजन की समस्याओं का समाधान और जनता के हितों की रक्षा उनकी प्राथमिकता है। क्षेत्र की जनता की आवाज को मजबूती से उठाने और विकास कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए वे निरंतर प्रयासरत रहेंगे।इस सौजन्य मुलाकात को खरसिया विधानसभा क्षेत्र के विकास और जनसेवा के प्रति प्रतिबद्धता के रूप में देखा जा रहा है। इस अवशर पर महका मंडल के कोषाध्यक्ष श्री शिव चरण महेश जी,तारापुर युवा मोर्चा मंडल महामंत्री श्री कैलाश चौहान जी* शामिल रहे l

Top Search