रायगढ़ जिले में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा special camping 6.0 के तहत एक दिवसीय स्वच्छता कार्यक्रम का आयोजन

  रायगढ़ स्वच्छता के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने तथा स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण के निर्माण के उद्देश्य से जिला रायगढ़ में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा व्यापक स्तर पर स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया। जिला कार्यक्रम अधिकारी अरुण कुमार पाण्डे के मार्गदर्शन में जिले की समस्त परियोजनाओं,आंगनबाड़ी केंद्रों तथा जिला महिला सशक्तिकरण केंद्र (हब) सखी वन स्टॉप सेंटर में स्वच्छता अभियान संचालित किया गया।अभियान के अंतर्गत सभी परियोजना कार्यालयों,आंगनबाड़ी केंद्रों एवं सखी वन स्टॉप सेंटर, महिला सशक्तिकरण हब के परिसर तथा आसपास के क्षेत्रों में साफ-सफाई की गई। कार्यालयों एवं केंद्रों में स्वच्छ वातावरण बनाए रखने, कचरे का उचित निपटान करने तथा स्वच्छता को दैनिक जीवन में अपनाने का संदेश दिया गया।आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों एवं महिलाओं को व्यक्तिगत स्वच्छता, नियमित हाथ धोने, स्वच्छ पेयजल के उपयोग तथा आसपास के वातावरण को साफ-सुथरा रखने के महत्व के संबंध में जागरूक किया गया।इस अवसर पर विभागीय अधिकारियों,कर्मचारियों,परियोजना अधिकारियों, पर्यवेक्षकों एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई गई।स्वच्छता अभियान का मुख्य उद्देश्य जिले में स्वच्छता के प्रति सामूहिक जिम्मेदारी की भावना विकसित करना, महिलाओं एवं बच्चों को स्वच्छता के महत्व से अवगत कराना तथा स्वस्थ एवं स्वच्छ समाज के निर्माण में जनभागीदारी सुनिश्चित करना रहा।महिला एवं बाल विकास विभाग,जिला रायगढ़ द्वारा स्वच्छता रैली के माध्यम से सभी नागरिकों से अपील की गई कि स्वच्छता को केवल अभियान तक सीमित न रखे बल्कि इसे अपनी दैनिक आदत एवं जीवनशैली का हिस्सा बनाएं।उक्त कार्यक्रम में सखी वन स्टॉप सेंटर के परिसर में वृक्षारोपण किया गया।

Top Search