खरसिया के लोकप्रिय एवं समाजसेवी साहू समाज किसान प्रकोष्ठ राष्ट्रीय अध्यक्ष व छाया विधायक श्री महेश साहू जी ग्राम तिउर पहुँचे,* जहाँ आयोजित श्रीमद् भागवत ज्ञान यज्ञ सप्ताह*में शामिल होकर उन्होंने श्रद्धापूर्वक कथा का श्रवण किया।ग्राम तिउर में 23 अक्टूबर से आयोजित इस धार्मिक आयोजन में *कथा व्यास परम पूज्या देवी मीनू लाडली दी (श्री वृंदावन धाम) ने अपनी सुमधुर और अत्यंत भावपूर्ण वाणी से श्रीमद् भागवत कथा का रसपान करा रही हैं।उनकी सरल एवं सहज प्रस्तुति से श्रद्धालु भक्ति में लीन होकर कथा श्रवण कर रहे हैं। कथा के माध्यम से वे धर्म,सेवा और संस्कारों का संदेश जन-जन तक पहुँचा रही हैं। उनकी अमृतमयी वाणी से पूरा पंडाल भक्तिमय वातावरण में डूबा हुआ है।इस आयोजन के आयोजक श्रीमती ईश्वरी साहू जी, श्री कलाराम साहू जी एवं डॉ.मनोज साहू जी हैं* । कथा के माध्यम से श्रद्धालु भक्ति, धर्म और आध्यात्मिक ज्ञान से जुड़ रहे हैं।इस अवसर पर श्रीमती शिवकी साहू जी (धर्मपत्नी श्री महेश साहू जी),श्री कैलाश शर्मा जी, श्री रिंकू महंत जी (महामंत्री, खरसिया नगर मंडल), श्री नितेश बरेठ जी,श्री गजेन्द्र साहू जी,श्री भुनेश्वर सिंदार जी,श्री कमलेश साहू जी* सहित अन्य साथीगण एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे। सभी ने धार्मिक आयोजन में सहभागिता निभाते हुए भक्तिमय वातावरण का आनंद लिया।छाया विधायक श्री महेश साहू जी*ने कथा श्रवण के पश्चात आयोजन से जुड़े आयोजकों एवं यजमान श्रीमती कविता अंकुर साहू जी परिवार को इस पुण्य कार्य के लिए शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने ऐसे धार्मिक आयोजनों को समाज में आस्था, आपसी सद्भाव और भारतीय सांस्कृतिक परंपराओं को सुदृढ़ करने का महत्वपूर्ण माध्यम बताया।ग्राम तिउर में आयोजित श्रीमद् भागवत ज्ञान यज्ञ सप्ताह से पूरे क्षेत्र में भक्तिमय वातावरण बना हुआ है। इस पुनीत आयोजन के लिए श्रीमती शिव कुंवर साहू श्रीमती ईश्वरी कला राम साहू जी व सहपारिवार जन को सधन्यवाद,साधुवाद,आभार किया गया l