रायगढ़ में मखमूर इकबाल खान का भव्य स्वागत,अल्पसंख्यक मोर्चा की बैठक में संगठन मजबूती पर मंथन

    रायगढ़ भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष मखमूर इकबाल खान के रायगढ़ जिला प्रवास पर भाजपा कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। उनके आगमन पर शहर में वृहद बाइक रैली निकालकर भव्य स्वागत किया गया। विभिन्न चौक-चौराहों पर ढोल-नगाड़ों, आतिशबाजी, फूल-मालाओं और गगनभेदी नारों के साथ प्रदेश अध्यक्ष सहित प्रदेश पदाधिकारियों का आत्मीय अभिनंदन किया गया। इसके पश्चात भाजपा जिला कार्यालय रायगढ़ में अल्पसंख्यक मोर्चा की परिचयात्मक बैठक आयोजित की गई, जिसमें प्रदेश पदाधिकारियों, जिला पदाधिकारियों, चार विधानसभा क्षेत्रों के 24 मंडलों के पदाधिकारियों तथा बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने सहभागिता की।बैठक में संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा, कार्यकर्ताओं के बीच समन्वय बूथ स्तर पर जनसंपर्क बढ़ाने तथा केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अल्पसंख्यक समुदाय सहित समाज के विभिन्न वर्गों तक पहुंचाने पर विशेष जोर दिया गया।शहर के छातामुड़ा पहुंचने पर प्रदेश अध्यक्ष मखमूर इकबाल खान,छत्तीसगढ़ अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश प्रभारी मनोज जैन, छत्तीसगढ़ हज कमेटी के अध्यक्ष मिर्जा एजाज बेग, भाजपा जिलाध्यक्ष अरुणधर दीवान,महापौर जीवर्धन चौहान,प्रदेश महामंत्री जावेद मेमन, साजन जोसेफ,बिलासपुर संभाग के सह प्रभारी अमजद अली,रायगढ़ जिला सह प्रभारी अमीन खान तथा अल्पसंख्यक मोर्चा आईटी सेल के सह प्रभारी श्री आतिफ सिद्दीकी के छातामुड़ा चौक पहुंचने पर प्रदेश मंत्री रविन्द्र सिंह भाटिया,अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष असलम हुसैन सहित कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया।इसके बाद शहर में बृहद बाईक रैली निकाली गई। रैली के दौरान भाजपा एवं अल्पसंख्यक मोर्चा के समर्थन में नारे लगाए गए और विभिन्न स्थानों पर प्रदेश अध्यक्ष सहित अतिथियों का फूल-मालाओं से अभिनंदन किया गया। कार्यकर्ताओं की बड़ी भागीदारी ने संगठन के प्रति उत्साह और एकजुटता का परिचय दिया।स्वागत कार्यक्रम के अंतर्गत कबीर चौक में युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष तरनजीत सिंह भाटिया,रणवीर सिंह भाटिया,सतविंदर सिंह भाटिया,,रणविजय सिंह भाटिया,सिमरनजीत सिंह भाटिया,ने स्वागत कियाजूटमिल मंडल में मंडल अध्यक्ष श्री शैलेश माली के नेतृत्व में सूरज मिरी,संदीप क्षत्रिय,अरुण सिंह,साहेब सिंह हाजरा,सद्दाम खान ने स्वागत किया। चांदनी चौक में शहर मंडल अध्यक्ष श्री जफर मलिक,आवेश खान, राकेश सिंह, ने अभिनंदन किया।सत्ती गुड्डी चौक पर जिला मंत्री परमजीत सिंह भाटिया के नेतृत्व में हिमांशु चौहान, गुरमीत,गुरनाम,चिंटू साबरी, नियाज़ खान, अमरजीत सिंह भाटिया, ने स्वागत किया। भाजपा जिला कार्यालय में शीला तिवारी,मेहरून निशा,त्रिवेणी डहरे,संध्या त्रिवेदी,लक्ष्मी विश्वास, शोभा शर्मा,वंदना बोध और सलमा बेगम सहित महिला कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों की गूंज के बीच प्रदेश अध्यक्ष एवं अन्य पदाधिकारियों का जोरदार अभिनंदन किया।भारत माता एवं पार्टी के संस्थापक विचारकों के चित्रों पर माल्यार्पण कर बैठक का शुभारंभ भाजपा जिला कार्यालय में आयोजित परिचयात्मक बैठक का शुभारंभ भारत माता,पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के छायाचित्रों पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। कार्यक्रम का मंच संचालन जिला महामंत्री श्री सतनाम सिंह पोथीवाल ने किया। उन्होंने अतिथियों का परिचय कराते हुए उन्हें मंचासीन कराया। इसके बाद जिला भाजपा,अल्पसंख्यक मोर्चा,अन्य मोर्चों एवं प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों, मंडल अध्यक्षों, महामंत्रियों और कार्यकर्ताओं का क्रमशः स्वागत किया गया। अतिथियों को पुष्प मालाएं पहनाकर तथा पुष्प गुच्छ भेंटकर सम्मानित किया गया।अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष असलम हुसैन ने स्वागत उदबोधन दिया मुख्य अतिथि एवं अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्रमखमूर इकबाल खान ने पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से परिचय प्राप्त किया तथा जिले में संगठन की गतिविधियों की जानकारी ली। उन्होंने संगठन के विभिन्न स्तरों पर आपसी समन्वय बढ़ाने, कार्यकर्ताओं के बीच संवाद स्थापित करने और अल्पसंख्यक मोर्चा की भावी कार्ययोजना को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने पर जोर दिया।उन्होंने पदाधिकारियों से अपने-अपने बूथों पर अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों के साथ नियमित बैठकें करने, उनकी समस्याओं को समझने और पार्टी की नीतियों एवं योजनाओं की जानकारी जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। साथ ही आगामी चुनावों में जनसंपर्क को व्यापक बनाकर पार्टी के पक्ष में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए सक्रियता से काम करने की बात कही।छत्तीसगढ़ अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश प्रभारी श्री मनोज जैन ने जिले के सभी 24 मंडलों में नियमित बैठकें आयोजित करने तथा भाजपा के पक्ष में निरंतर जनसंपर्क बनाए रखने की आवश्यकता बताई। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठनात्मक गतिविधियों को लगातार संचालित करने और आम नागरिकों के बीच पार्टी की नीतियों एवं कार्यक्रमों की जानकारी पहुंचाने का आग्रह किया।उन्होंने कहा कि प्रदेश नेतृत्व के मार्गदर्शन में रायगढ़ जिले में अल्पसंख्यक मोर्चा संगठन को और अधिक सशक्त बनाने, जनसेवा के कार्यों को आगे बढ़ाने तथा पार्टी की विचारधारा और जनकल्याणकारी योजनाओं को आम नागरिकों तक पहुंचाने के लिए निरंतर प्रयास किए जाने चाहिए।सरकारी योजनाओं का लाभ अल्पसंख्यक समुदाय तक पहुंचाने की अपील छत्तीसगढ़ हज कमेटी के अध्यक्ष मिर्जा एजाज बेग ने अपने उद्बोधन में केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का उल्लेख किया। उन्होंने आयुष्मान कार्ड,उज्ज्वला गैस योजना, महतारी वंदन योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना सहित अन्य योजनाओं की जानकारी अल्पसंख्यक समुदाय तक पहुंचाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए मोर्चा के पदाधिकारी सक्रिय भूमिका निभाएं, ताकि जरूरतमंद परिवार अपनी आजीविका और जीवन स्तर को बेहतर बना सकें।भाजपा जिलाध्यक्ष अरुणधर दीवान ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार और छत्तीसगढ़ की विष्णुदेव साय सरकार द्वारा जनकल्याण एवं अल्पसंख्यक समुदाय के हित में संचालित योजनाओं की जानकारी समाज के प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक पहुंचाना आवश्यक है। उन्होंने अल्पसंख्यक कल्याण समिति तथा प्रधानमंत्री के नवीन 15 सूत्रीय कार्यक्रम के अंतर्गत संचालित योजनाओं का जिले के सभी बूथों तक प्रचार-प्रसार करने और पात्र लोगों को उनका लाभ दिलाने के लिए कार्यकर्ताओं से सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।रायगढ़ महापौर जीवर्धन चौहान ने वृहद बाइक रैली, परिचयात्मक बैठक एवं प्रदेश पदाधिकारियों के स्वागत कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए प्रदेश मंत्री रविन्द्र सिंह भाटिया, जिलाध्यक्ष श्री असलम हुसैन और समस्त भाजपा कार्यकर्ताओं को बधाई दी। इस अवसर पर अल्पसंख्यक कल्याण समिति का ब्रोशर अतिथियों के माध्यम से अल्पसंख्यक मंडल अध्यक्षों को दिया गया। कार्यकर्ताओं से आग्रह किया गया कि वे ब्रोशर में दी गई जानकारी को अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों तक पहुंचाएं, ताकि पात्र हितग्राही विभिन्न शासकीय योजनाओं का लाभ प्राप्त कर सकें।कार्यक्रम के अंत में अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला महामंत्री साहिल मनिहार ने आभार प्रदर्शन किया। उन्होंने प्रदेश से पहुंचे अतिथियों,भाजपा जिला संगठन,मोर्चा के पदाधिकारियों,मंडल अध्यक्षों,महामंत्री, कार्यकर्ताओं तथा आयोजन में सहयोग देने वाले सभी लोगों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया।कार्यक्रम में श्रीकांत सोमवार,सुभाष पांडे, डिग्री लाल साहू, मुकेश जैन, जिला महामंत्री जतिन साव, गुलाम रहमान खान, पवन शर्मा,जिला मंत्री पावन अग्रवाल,अशोक अग्रवाल, सुमित शर्मा,मधुलता पटेल, अमल साय, मनोरंजन साहू, डॉ.वाई के शिंदे,रितेश जैन, सुंदर सिंह बल,बादशाह खान, हमीद अली शेरू,वारिस अली,कैलाश शाहा,मनीष गांधी,मुक्तिनाथ प्रसाद बबुआ,मनप्रीत सिंह, राहुल सिंह दिग्वा,चाहत सिंह दिग्वा,आर्यन सिंह सहित बड़ी संख्या में भाजपा एवं अल्पसंख्यक मोर्चा के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।कार्यक्रम को सोशल मीडिया के माध्यम से किसान मोर्चा के सोशल मीडिया प्रभारी दीपक दिनकर तथा शहर मंडल के सोशल मीडिया प्रभारी लक्की देवांगन एव जिला,मंडलों के सोशल मीडिया का विशेष योगदान रहा।उक्त प्रेस विज्ञप्ति रईस अंसारी प्रभारी जिला मीडिया अल्पसंख्यक मोर्चा ने दी।

Top Search

Popular Post

IMG-20261027-WA0744
IMG-20261027-WA0745
IMG-20261027-WA0752
IMG-20261027-WA0860

Most Read