मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर खरसिया कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन*महामहीम राष्ट्रपति के नाम एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, लोकतंत्र और मतदाताओं के अधिकारों की रक्षा की उठाई मांग

  खरसिया मदनपुर कांग्रेस कार्यालय से तहसील कार्यालय तक निकला पैदल मार्च प्रदर्शन के दौरान खरसिया के मदनपुर स्थित कांग्रेस कार्यालय से सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता एवं नेता हाथों में कांग्रेस के झंडे और विभिन्न नारों की तख्तियां लेकर पैदल मार्च करते हुए तहसील कार्यालय पहुंचे। पूरे रास्ते कार्यकर्ताओं ने “ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दो”चुनाव बचाओ, देश बचाओ”वोट चोर गद्दी छोड़” और “लोकतंत्र से खिलवाड़ करना बंद करो” जैसे नारे लगाकर अपना विरोध दर्ज कराया। इस दौरान उमेश पटेल जिंदाबाद”और कांग्रेस पार्टी जिंदाबाद”के नारे भी गूंजते रहे।*कांग्रेस ने उठाई निष्पक्ष चुनाव की मांग*खरसिया कांग्रेसजनों ने ज्ञापन के माध्यम से मांग की कि चुनाव प्रक्रिया से जुड़े सवालों की निष्पक्षता एवं पारदर्शिता के साथ समीक्षा की जाए तथा मतदाताओं के संवैधानिक अधिकारों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए। कांग्रेस ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने की मांग भी उठाई।*इस प्रदर्शन में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ग्रामीण एवं शहर,महिला कांग्रेस,युवा कांग्रेस तथा एनएसयूआई के सैकड़ों कार्यकर्ताओं और नेताओं की उपस्थिति रही।कांग्रेस नेताओं ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती निष्पक्ष चुनाव और जनता के मताधिकार की सुरक्षा पर निर्भर करती है। इसलिए चुनाव प्रक्रिया से जुड़े प्रत्येक सवाल का पारदर्शी समाधान होना चाहिए, जिससे लोकतांत्रिक संस्थाओं के प्रति आम जनता का विश्वास कायम रहे।*

Top Search

Popular Post

IMG-20261022-WA0406(1)
IMG-20261022-WA0335(1)
IMG-20261022-WA0493
IMG-20261022-WA0445

Most Read