रायगढ़ अखिल भारतवर्षीय यादव के महासभा छत्तीसगढ़ के तत्व धान में इंजी,एसडी यादव राष्ट्रीय सचिव के नेतृत्व में रायगढ़ इकाई एवं प्रदेश पदाधिकारीयों के साथ रायगढ़ विधायक एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश के ऊर्जावान यशस्वी वित्त मंत्री ओपी चौधरी जी के कार्यालय में उन्हें विजयदशमी के शुभ पावन अवसर पर रायगढ़ स्थित कार्यालय में उनसे मिलकर उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कर पुष्प गुच्छ एवं माला से स्वागत कर उनके द्वारा किए जा रहे छत्तीसगढ़ सहित रायगढ़ में विकास के कार्यो के लिए उन्हें शुभकामनाएं दी गई, सिंदूर पार्क स्थित रेजांगला अमर शहीद स्मारक निर्माण के लिए उन्हें महासभा के द्वारा बधाई दी गई एवं आने वाले समय में इसका उद्घाटन भी करने की इच्छा जाहिर की। मंत्री जी से मिलने के लिए राष्ट्रीय सचिव इंजी,एसडी यादव जी प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष शिवकुमार यादव जी प्रधान महासचिव छत्तीसगढ़ प्रदेश गणेश यादव जी ग्रामीण जिला कार्य,अध्यक्ष अमित यादव युवा जिला अध्यक्ष पप्पू यादव शहर जिला उपाध्यक्ष कान्हु राम यादव कार्य,अध्यक्ष विनोद यादव दिलीप यादव खुशीराम यादव की सारगर्भित उपस्थिति रही।