आज बॉलीवुड सिंगर पियूष मेहरोलिया और दीपिका साव बंसी बट में देंगे डांडिया प्रोग्राम 

  रायगढ़ बॉलीवुड के लोकप्रिय गायक पियूष मेहरोलिया और छत्तीसगढ़ से बॉलीवुड तक अपनी पहचान बनाने वाली प्रतिभाशाली गायिका दीपिका साओ कल रायगढ़ पहुंचे दोनों कलाकारों ने पत्रकार से चर्चा के दौरान बताया कि पहाड़ मंदिर रोड बंसी में डांडिया का प्रोग्राम देंगी आगमन को लेकर संगीत प्रेमियों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।पियूष मेहरोलिया बॉलीवुड फिल्म सत्यप्रेम की कथा में कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी पर फिल्माए गए गीत सुन सजनी के लिए जाने जाते हैं। उनके लोकप्रिय गाने आवारा शाम को यूट्यूब पर 400 मिलियन से अधिक व्यूज मिल चुके हैं,जो उनकी लोकप्रियता को दर्शाता है।वहीं,पियूष मेहरोलिया और दीपिका साओ की जोड़ी हाल ही में बिलासपुर में अभिनेता एवं सांसद रवि किशन की मौजूदगी में 30,000 से अधिक लोगों की विशाल भीड़ के बीच शानदार प्रस्तुति दे चुकी है। इस कार्यक्रम में दोनों कलाकारों ने अपनी गायकी और दमदार स्टेज परफॉर्मेंस से दर्शकों का ध्यान आकर्षित किया।इन दिनों दोनों कलाकारों का नया गीत बारिश का मौसम यूट्यूब और सोशल मीडिया पर तेजी से लोकप्रिय हो रहा है। इस गीत को श्रोताओं का अच्छा प्रतिसाद मिल रहा है और यह संगीत प्रेमियों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है।रायगढ़ आगमन के अवसर पर दोनों कलाकारों ने शहर के संगीत प्रेमियों और अपने प्रशंसकों से जुड़ने को लेकर उत्साह व्यक्त किया है। अपनी गायकी, लोकप्रिय गीतों और शानदार लाइव परफॉर्मेंस के लिए पहचाने जाने वाले ये कलाकार रायगढ़ में भी अपने प्रशंसकों के बीच खास आकर्षण का केंद्र रहेंगे।पियूष मेहरोलिया और दीपिका साओ का रायगढ़ आगमन संगीत प्रेमियों के लिए एक खास अवसर है l

Top Search