HomeRaigarh Newsधरमजयगढ़ में दो दिवसीय संविधान मेले का आयोजन, विधायक लालजीत राठिया ने...

धरमजयगढ़ में दो दिवसीय संविधान मेले का आयोजन, विधायक लालजीत राठिया ने किया संबोधित,संविधान झांकी,प्रश्नोत्तरी और ज्ञान परीक्षा बनी आकर्षण;सैकड़ों विद्यार्थियों एवं नागरिकों ने लिया हिस्सा

spot_img

धरमजयगढ़ भारतीय संविधान प्रचारिणी सभा (भारत) एवं सहयोगी संस्थाओं के संयुक्त तत्वावधान में धरमजयगढ़ स्थित राठिया सामुदायिक भवन में 10 एवं 11 अक्टूबर को दो दिवसीय संविधान मेले का आयोजन किया गया। मेले में विधायक लालजीत राठिया सहित विभिन्न क्षेत्रों के गणमान्य नागरिक,जनप्रतिनिधि, शिक्षाविद्,महिलाएं और बड़ी संख्या में स्कूली छात्र-छात्राएं शामिल हुए। आयोजन का उद्देश्य संविधान के मूल सिद्धांतों, नागरिक अधिकारों और संवैधानिक मूल्यों के प्रति लोगों को जागरूक करना रहा।संविधान झांकी और प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता ने खींचा ध्यान मेले की शुरुआत संविधान झांकी प्रदर्शनी के साथ हुई। इसके बाद विद्यार्थियों में संवैधानिक ज्ञान बढ़ाने के उद्देश्य से संविधान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता और संविधान ज्ञान परीक्षा आयोजित की गई। इसमें नंद इंग्लिश मीडियम स्कूल, उर्सलाइन इंग्लिश मीडियम स्कूल, दिव्य ज्योति हाई स्कूल और शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के सैकड़ों विद्यार्थियों ने भाग लिया। विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों को संविधान के प्रावधानों और उनके महत्व से परिचित कराया गया।वक्ताओं ने समझाए संवैधानिक अधिकार और प्रावधानकार्यक्रम की अध्यक्षता आदिम जाति कल्याण विभाग के पूर्व उप संचालक जी.आर. रात्रे ने की। उन्होंने संविधान के मूल सिद्धांतों और नागरिक अधिकारों पर प्रकाश डाला। विशिष्ट अतिथि एवं सह कुलसचिव लीलाराम घृतलहरे ने शिक्षा के महत्व पर विचार रखे। विधायक प्रतिनिधि एवं रायपुर नगर निगम के कार्यपालन अभियंता जी.आर. कंवर ने अनुच्छेद 15, जबकि सेवानिवृत्त डीएसपी विनोद कुमार कोसले ने अनुच्छेद 16 के प्रावधानों की जानकारी दी। ओबीसी महासभा रायगढ़ के जिला प्रवक्ता श्रीकांत राव मेश्राम ने भी संवैधानिक विषयों पर अपने विचार साझा किए।विधायक लालजीत राठिया ने किया संबोधितधरमजयगढ़ विधायक लालजीत राठिया ने मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित होकर संविधान के महत्व पर अपने विचार रखे। उन्होंने संविधान के प्रति जागरूकता को समाज के लिए महत्वपूर्ण बताया। आयोजन भारतीय संविधान प्रचारिणी सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के दिशा-निर्देशन और नागवंशी जी के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।इस अवसर पर आरकेवीएस अध्यक्ष चंद्रमणि राठिया, श्रीराम राठिया,व्याख्याता यशवंत राठिया,चरण सिंह राठिया,व्याख्याता दिनेश राठिया,अधिवक्ता उमेश राठिया,जगत सिंह राठिया सहित आसपास के क्षेत्रों के सरपंच-पंच,शासकीय अधिकारी-कर्मचारी और बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Our Visitor

0 0 5 2 5 2
Users Today : 89
Total Users : 5252
Views Today : 115
Views Yesterday : 67
Views Last 7 days : 502
Views Last 30 days : 1818
Views This Month : 811
Views This Year : 6883
Total views : 6884

Most Popular

Recent Comments