रायगढ़ शासकीय पालूराम धनानिया वाणिज्य एवं कला महाविद्यालय रायगढ़ में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के तहत विविध प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार महाविद्यालय में प्राचार्य डॉ. सुशील कुमार एक्का के मार्गदर्शन व स्वीप के नोडल अधिकारी डॉ.ऊषा नायक के नेतृत्व में निबंध,रंगोली,पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के प्रारंभ में महाविद्यालय के प्राचार्य ने नव प्रवेशी छात्र-छात्राआं को ईएलसी नेट के माध्यम से मतदाता परिचय पत्र बनवाने हेतु फॉर्म 6 भरने के लिए प्रेरित किया गया। बताया गया कि मतदाता परिचय पत्र लोकतंत्र में मत देने के अधिकार के लिए आवश्यक है। ईएलसी नोडल अधिकारी डॉ.ऊषा नायक ने भारत के संविधान में लोकतांत्रिक मूल्यों और चुनावी प्रक्रियाओं को विस्तार से विद्यार्थियों को बताया साथ ही उन्होंने भारत के चुनाव आयोग की भूमिका और विशेष गहन पुनरीक्षण और मतदाता सूची के संबंध में विद्यार्थियों को जानकारी दी।इस दौरान मतदाता जागरूकता के संबंध में आयोजित रंगोली प्रतियोगिता में प्रथम अनन्या यादव बी.ए.प्रथम सेमेस्टर,द्वितीय स्थान प्रियंका सिदार बी.कॉम .फर्स्ट सेमेस्टर और तृतीय स्थान पर संजना मानिकपुरी ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। इसी तरह,पोस्टर प्रतियोगिता में प्रथम सुप्रीती द्वितीय सामिया खातून बी.ए.प्रथम सेमेस्टर और तृतीय स्थान पर रागिनी श्रीवास बी.ए. फर्स्ट सेमेस्टर रहे।निबंध प्रतियोगिता में प्रथम संजना मानिकपुरी बीकॉम थर्ड सेमेस्टर एवं अन्य विजेताओं में शाहीन शाह नवाज और तृतीय स्थान पर मीनाक्षी रहीं। कार्यक्रम में महाविद्यालय के मतदाता जागरूकता क्लब के सदस्यों का रितेश कुमार चैहान ऋषि महंत टिकेश कुमार खूंटे प्रकाश साहू,ऐश्वर्या राणा,संजना मानिकपुरी, ईशा चैहान,सौम्या चैहान विशेष योगदान रहा कार्यक्रम की पूरी फोटोग्राफ महाविद्यालय के स्वीप इंस्टाग्राम सोशल मीडिया ऐप पर अपलोड की गई है।
शासकीय पी.डी.महाविद्यालय में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम सम्पन्न
RELATED ARTICLES


Users Today : 21
Total Users : 5085
Views Today : 28
Views Yesterday : 58
Views Last 7 days : 602
Views Last 30 days : 1795
Views This Month : 602
Views This Year : 6674
Total views : 6675