HomeRaigarh Newsसेवा संकल्प अभियान: फसल बीमा पाठशाला में महिला किसानों को मिला सुरक्षा...

सेवा संकल्प अभियान: फसल बीमा पाठशाला में महिला किसानों को मिला सुरक्षा का संबलकिट वितरण के साथ प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की दी जानकारी, अधिक से अधिक किसानों को जोड़ने पर जोर

spot_img

रायगढ़ सेवा संकल्प अभियान के तहत शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं और किसान हितैषी योजनाओं की जानकारी अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने का सिलसिला जारी है। इसी क्रम में कृषि विभाग एवं एग्रीकल्चर इंश्योरेंस कंपनी ऑफ इंडिया लिमिटेड के संयुक्त तत्वावधान में फसल बीमा पाठशाला के तहत महिला किसानों के लिए विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य महिला किसानों को फसल सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के साथ प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की जानकारी देकर उन्हें योजना से जोड़ना रहाकार्यक्रम में उप संचालक कृषि रायगढ़ श्री अनिल वर्मा, सहायक संचालक कृषि श्री अजय कुमार जायसवाल, श्री सौरव पटेल,श्री सीताराम सिदार, एआईसी के जिला समन्वयक श्री संजीव कुमार साहू एवं श्री भिखम साहू उपस्थित रहे। उप संचालक कृषि ने महिला किसानों को किट वितरित किए।फसल जोखिम से सुरक्षा के लिए बीमा योजना की दी जानकारी*कार्यक्रम के दौरान कृषि विभाग एवं एआईसी के अधिकारियों ने महिला किसानों को प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के प्रावधानों,फसल बीमा के महत्व और फसल को विभिन्न जोखिमों से होने वाले नुकसान की स्थिति में बीमा सुरक्षा के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। अधिकारियों ने योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार करने और अधिक से अधिक पात्र किसानों को इससे जोड़ने पर जोर दिया। अधिकारियों ने कहा कि कृषि क्षेत्र में महिलाओं की भूमिका लगातार महत्वपूर्ण हो रही है। ऐसे में महिला किसानों को कृषि से जुड़ी योजनाओं की जानकारी और उनके लाभ तक पहुंच सुनिश्चित करना जरूरी है। कार्यक्रम में उपस्थित महिला किसानों और स्व-सहायता समूहों की सदस्यों ने भी कृषि एवं फसल बीमा से संबंधित जानकारी प्राप्त की और अपनी जिज्ञासाएं अधिकारियों के समक्ष रखीं। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिला किसान एवं स्व-सहायता समूह की सदस्य उपस्थित रहीं। सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से आयोजित इस कार्यक्रम ने महिला किसानों को फसल सुरक्षा और बीमा के प्रति जागरूक करने के साथ शासन की किसान हितैषी योजनाओं से जुड़ने का अवसर प्रदान किया।

Previous article
Next article
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Our Visitor

0 0 4 3 5 6
Users Today : 25
Total Users : 4356
Views Today : 43
Views Yesterday : 49
Views Last 7 days : 372
Views Last 30 days : 1879
Views This Month : 1343
Views This Year : 5694
Total views : 5695

Most Popular

Recent Comments