HomeRaigarh Newsकहानी बदलाव की : मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल से शशिदेव की राह हुई आसानदिव्यांगता...

कहानी बदलाव की : मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल से शशिदेव की राह हुई आसानदिव्यांगता के कारण पहले आवागमन में होती थी परेशानी,अब आसानी से कर रहे रोजमर्रा के जरूरी काम

spot_img

रायगढ़ पुसौर विकासखंड के ग्राम त्रिभौना निवासी शशिदेव साव के लिए घर से बाहर आना-जाना आसान नहीं था। दिव्यांगता के कारण उन्हें रोजमर्रा के जरूरी कामों के लिए आवागमन में परेशानी होती थी। सामाजिक गतिविधियों में सहभागिता भी प्रभावित होती थी। ऐसे में मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल की जरूरत उनके लिए लंबे समय से महसूस की जा रही थी। शशिदेव की आवश्यकता को देखते हुए जनपद पंचायत पुसौर के माध्यम से उनका आवेदन समाज कल्याण विभाग को भेजा गया। आवश्यक परीक्षण एवं औपचारिकताएं पूरी होने के बाद कार्यालय उप संचालक,शिव शंकर पांडेय समाज कल्याण विभाग,रायगढ़ द्वारा उन्हें मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल प्रदान की गई। अब आसान हुई रोजमर्रा की राह*मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल मिलने के बाद शशिदेव के लिए घर से बाहर आना-जाना पहले की तुलना में काफी आसान हो गया है। अब वे अपने जरूरी कामों के लिए अधिक स्वतंत्रता से आवागमन कर पा रहे हैं। इससे उनकी सामाजिक गतिविधियों में सहभागिता भी बढ़ी है और आत्मनिर्भरता का भाव मजबूत हुआ है। शशिदेव साव और उनके परिजनों ने शासन की सहायता के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी, मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय और जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया। उनका कहना है कि मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल ने रोजमर्रा के कामों के लिए उनकी राह आसान कर दी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Our Visitor

0 0 4 2 6 9
Users Today : 76
Total Users : 4269
Views Today : 114
Views Yesterday : 61
Views Last 7 days : 348
Views Last 30 days : 1880
Views This Month : 1219
Views This Year : 5570
Total views : 5571

Most Popular

Recent Comments