रायगढ़ मे रेल टर्मिनल स्थापित किए जाने की घोषणा आज ही के दिन 28 वर्ष पूर्व तत्कालीन रेल मंत्री नीतीश कुमार द्वारा की गयी थी किंतु यह घोषणा अब तक पूरा नहीं हुआ है. इसके अतिरिक्त,दक्षिण भारत और उत्तर भारत के प्रमुख शहरों के लिए रायगढ़ से सीधी रेल सुविधा उपलब्ध न होने के कारण क्षेत्रवासियों को लंबे समय से असुविधाओं का सामना करना पड़ रहा है. रेलवे स्टेशन पुनर्निर्माण का कार्य कछुआ गति से चल रहा है परिणाम स्वरुप स्टेशन में बुनियादी सुविधा भी उपलब्ध नहीं है. यात्रियों को रोजाना परेशानी का सामना करना पड़ा है,ट्रेन समय पर नहीं चल पा रही हैं,रायगढ़ से गुजरने वाली सभी ट्रेनों का ठहराव रायगढ़ में नहीं है,ठहराव की मांग भी लंबित है नई ट्रेन परिचालन की मांग तथा नर्मदा एक्सप्रेस को रायगढ़ तक चलने की मांग अब तक लंबित है.गत मार्च माह में रेल महाप्रबंधक के रायगढ़ आगमन के अवसर पर ट्रेड यूनियन काउंसिल,रायगढ़ ने उन्हें ज्ञापन सौंपकर क्षेत्र की रेल संबंधी समस्याओं से अवगत कराते हुए 11 सूत्रीय मांगो का ज्ञापन सौपा.ज्ञापन में विशेष रूप से दक्षिण भारत और उत्तर भारत के लिए सीधी रेल सेवा प्रारंभ करने तथा रायगढ़ को रेलवे टर्मिनल के रूप में विकसित करने की मांग प्रमुखता से रखी गई थी.इसके कुछ माह बाद प्रयागराज से विशाखापत्तनम के बीच साप्ताहिक ट्रेन का संचालन प्रारंभ किया गया. इस सेवा के शुरू होने से रायगढ़ और आसपास के क्षेत्र के नागरिकों में प्रसन्नता का माहौल बना. प्रयागराज ट्रेन के रायगढ़ से गुजरने के अवसर पर ट्रेड यूनियन काउंसिल एवं स्थानीय नागरिकों द्वारा बैंड-बाजे के साथ उसका स्वागत किया गया, ट्रेन को फूलों से सजाया गया तथा यात्रियों को मिठाई वितरित कर खुशी व्यक्त की गईहालांकि,अचानक बिना किसी स्पष्ट सूचना के इस ट्रेन का संचालन बंद कर दिया गया. इससे क्षेत्रवासियों में निराशा और आक्रोश व्याप्त है. ट्रेन का संचालन बंद किए जाने का कारण स्पष्ट करने तथा इसे पुनः नियमित रूप से संचालित करने की मांग को लेकर,ट्रेड यूनियन काउंसिल, रायगढ़ द्वारा रेल प्रबंधक, रायगढ़ के माध्यम से महाप्रबंधक बिलासपुर को ज्ञापन सौंपा गया है.इसके पूर्व भी ट्रेड यूनियन काउंसिल रायगढ़ द्वारा यात्रियों के सुविधाओं को लेकर मांग पत्र सौपा गया था जो अब तक लंबित है. लंबित मांगों को पूरा करने के उद्देश्य से आज 14 सितंबर सोमवार को दोपहर 12 से 1:00 बजे रायगढ़ रेलवे स्टेशन के मुख्य द्वार पर सांकेतिक ध्यानाकर्षण प्रदर्शन आयोजित है.ट्रेड यूनियन काउंसिल रायगढ़ के अध्यक्ष के शेख कलीमुल्लाह ने सभी बिरादराना संगठनों,सामाजिक संगठनों, कर्मचारी संगठनों,किसान संगठनों तथा आम नागरिकों से अपील की है कि लंबित मांगों को पूरा करने के लिए सांकेतिक ध्यान आकर्षण प्रदर्शन में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर ध्यानाकर्षण प्रदर्शन को सफल बनाएं और रायगढ़ की रेल सुविधाओं के लिए अपनी एकजुटता प्रदर्शित करें. उक्त जानकारी ट्रेड यूनियन काउंसिल रायगढ़ के सचिव श्याम जायसवाल द्वारा दी गई.
रायगढ़ में रेल सुविधाओं की मांग को लेकर आज ध्यानाकर्षण प्रदर्शन
RELATED ARTICLES


Users Today : 10
Total Users : 4016
Views Today : 10
Views Yesterday : 24
Views Last 7 days : 377
Views Last 30 days : 2116
Views This Month : 905
Views This Year : 5256
Total views : 5257