रायगढ़ जिला कलेक्टोरेट में कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी ने आदिवासी विकास विभाग की समीक्षा बैठक लेकर विभागीय योजनाओं, छात्रावास-आश्रमों की व्यवस्थाओं, विद्यार्थियों की शिक्षा एवं स्वास्थ्य सुविधाओं तथा निर्माण कार्यों की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की। कलेक्टर ने छात्रावास एवं आश्रमों के निरीक्षण के दौरान प्राप्त कमियों को दूर करने के निर्देश दिए।

उन्होंने प्रयास विद्यालय के निर्माण कार्य की प्रगति की जानकारी लेते हुए अधिकारियों को नियमित निरीक्षण करने तथा कार्य निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्तापूर्वक पूरा कराने के निर्देश दिए। एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय में संचालित एवं निर्माणाधीन कार्यों की भी समीक्षा की गई।बैठक में बताया गया कि जिले के 21 विद्यार्थियों का एकलव्य आवासीय विद्यालय तथा 26 विद्यार्थियों का प्रयास विद्यालय में चयन हुआ है। पोस्ट मैट्रिक छात्रावास में अध्ययनरत एक छात्र का पटवारी तथा एक छात्र का सीजी पुलिस भर्ती परीक्षा में चयन हुआ है। वहीं तीन विद्यार्थियों का एमबीबीएस में चयन हुआ है। कई विद्यार्थी सीजीपीएससी मुख्य परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं। विद्यार्थियों की इन उपलब्धियों पर कलेक्टर ने प्रसन्नता व्यक्त की।93 आश्रम-छात्रावासों में पोषण वाटिका,सवास्थ्य जांच पर भी जोरबैठक में बताया गया कि जिले के 93
आश्रम-छात्रावासों में पोषण वाटिका तैयार की गई हैं। विद्यार्थियों को पौष्टिक भोजन के साथ दैनिक उपयोग की आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराई जा रही है। बच्चों के स्वास्थ्य परीक्षण एवं नेत्र परीक्षण पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है। चिरायु योजना के तहत नियमित स्वास्थ्य जांच कराई जा रही है
छात्रवृत्ति,शिक्षण-कोचिंग और विभिन्न योजनाओं की भी समीक्षाकलेक्टर ने शिक्षण एवं कोचिंग व्यवस्था, पुस्तक व्यवस्था, छात्रवृत्ति वितरण तथा विद्यार्थियों के लिए उपलब्ध अन्य सुविधाओं की जानकारी ली। ऑनलाइन पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति वितरण की प्रगति की भी समीक्षा की गई। बैठक में पीवीटीजी हाउसहोल्ड सर्वे, विभिन्न आदिवासी एवं अनुसूचित जाति विकास योजनाओं,धरती आबा जनजातीय उत्कर्ष अभियान, आदि सेवा केंद्रों की स्थापना, विभागीय भवन निर्माण तथा जिला खनिज न्यास मद से स्वीकृत निर्माण कार्यों की प्रगति पर भी चर्चा हुई। वन अधिकार एवं सामुदायिक वन संसाधन प्रबंधन समितियों के गठन की स्थिति की भी जानकारी ली गई। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्री अभिजीत बबन पठारे,सहायक आयुक्त आदिवासी विकास श्री श्रीकांत दुबे सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।


Users Today : 4
Total Users : 3344
Views Today : 7
Views Yesterday : 45
Views Last 7 days : 482
Views Last 30 days : 1952
Views This Month : 90
Views This Year : 4441
Total views : 4442