HomeRaigarh Newsजिला जेल रायगढ़ में भावपूर्ण माहौल में मनाया गया रक्षाबंधन पर्व

जिला जेल रायगढ़ में भावपूर्ण माहौल में मनाया गया रक्षाबंधन पर्व

spot_img

रायगढ़ रक्षा बन्धन पर्व के पावन अवसर पर 28 अगस्त को जिला जेल रायगढ़ में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर 317 बंदियों को 1227 बहनों द्वारा राखी बांधी गई।रक्षाबंधन के पावन पर्व पर बहनों ने जेल में निरुद्ध अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांधकर भाई-बहन के स्नेह, विश्वास और अपनत्व के पवित्र बंधन को मजबूत किया। लंबे समय से परिवार से दूर रह रहे बंदियों के लिए यह अवसर अत्यंत भावुक एवं यादगार रहा। राखी बंधवाते समय बंदियों के चेहरों पर खुशी और अपनों से मिलने का भाव स्पष्ट रूप से दिखाई दिया।इस अवसर पर महिला बंदियों को उनके भाइयों द्वारा भी राखी बांधी गई, जिससे जेल परिसर में पारिवारिक एवं भावनात्मक माहौल बना रहा। कार्यक्रम के सफल एवं शांतिपूर्ण आयोजन में स्वास्थ्य विभाग एवं पुलिस प्रशासन, रायगढ़ का महत्वपूर्ण सहयोग प्राप्त हुआ।जेल प्रशासन द्वारा रक्षाबंधन पर्व के माध्यम से बंदियों को उनके परिवार एवं सामाजिक जीवन से जोड़ने तथा उनमें सकारात्मक सोच, भाईचारे एवं मानवीय मूल्यों को बढ़ावा देने का सराहनीय प्रयास किया गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Our Visitor

0 0 3 2 0 6
Users Today : 18
Total Users : 3206
Views Today : 18
Views Yesterday : 91
Views Last 7 days : 542
Views Last 30 days : 2399
Views This Month : 2387
Views This Year : 4263
Total views : 4264

Most Popular

Recent Comments