रायगढ़ जिले में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को बढ़ावा देने तथा कक्षा-कक्ष में नवाचार एवं बेहतर शिक्षण पद्धतियों को प्रोत्साहित करने के लिए किए जा रहे प्रयासों को नई गति मिल रही है। इसी क्रम में जुलाई माह के ‘पोस्ट ऑफ द मंथ’ एवं ‘बोलेगा बचपन’ कार्यक्रम के अंतर्गत उत्कृष्ट शैक्षणिक कार्य एवं नवाचार के लिए चयनित शिक्षकों को कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी ने प्रमाण पत्र एवं उपहार प्रदान कर सम्मानित किया। यह पहल शिक्षकों के नवाचारों को पहचान देने के साथ जिले के अन्य शिक्षकों को भी बेहतर कार्य के लिए प्रेरित कर रही है।नवाचार से बच्चों के सीखने को मिलती है नई दिशाकलेक्टर ने कहा कि प्राथमिक शिक्षा बच्चों के भविष्य की आधारशिला है। बच्चों को केवल पाठ्यक्रम आधारित ज्ञान देने के बजाय उनकी जिज्ञासा,रुचि और क्षमता के अनुरूप सीखने के अवसर उपलब्ध कराना जरूरी है। उन्होंने शिक्षकों को गतिविधि आधारित एवं नवाचारी शिक्षण पद्धतियों को अपनाने पर जोर देते हुए कहा कि कक्षा में किया गया एक प्रभावी प्रयोग अनेक बच्चों के सीखने के तरीके को बदल सकता है। उन्होंने विद्यार्थियों को उनकी रुचि एवं क्षमता के अनुरूप आगे बढ़ाने,प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए बेहतर मार्गदर्शन देने तथा जेईई एवं नीट जैसी परीक्षाओं के लिए प्रारंभिक स्तर से ही उपयुक्त शैक्षणिक वातावरण तैयार करने पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि “विद्यार्थियों की सफलता ही शिक्षकों की वास्तविक सफलता है।विनोबा ऐप बना नवाचार साझा करने का मंचजिला परियोजना कार्यालय समग्र शिक्षा के मार्गदर्शन में ओपन लिंक्स फाउंडेशन द्वारा विनोबा ऐप के माध्यम से शिक्षकों के नवाचारों को साझा करने तथा एक-दूसरे से सीखने का अवसर उपलब्ध कराया जा रहा है। शिक्षकों द्वारा किए जा रहे अच्छे प्रयोगों का दस्तावेजीकरण भी किया जा रहा है, जिससे प्रभावी शिक्षण गतिविधियों को व्यापक स्तर पर अपनाने की संभावनाएं बढ़ रही हैं। विनोबा ऐप के माध्यम से बुनियादी साक्षरता एवं संख्यात्मक ज्ञान,जवाहर नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा,राष्ट्रीय आय-सह-मेधा छात्रवृत्ति परीक्षा, जेईई एवं नीट जैसी परीक्षाओं की तैयारी में भी सहयोग दिया जा रहा है। साथ ही बच्चों के सीखने के स्तर के आकलन और अधिगम परिणामों के नियमित अद्यतन को बढ़ावा दिया जा रहा है।जिला स्तर पर9शिक्षकसम्मानित*जुलाई माह के कार्यक्रम में जिला स्तर पर उत्कृष्ट कार्य के लिए गौरी पटेल,भगवती निषाद, उषा चौहान, लता महंत, हेम कुमारी बरेठ, भारत लाल गौतम, सुबिता नायक,अल्फोंस मिंज एवं विकासखण्ड स्तर पर खगेश्वर पटेल, कांति सिदार, संतोष कुमार पटेल एवं पिंगलेश्वरी पटेल को प्रमाण पत्र एवं उपहार प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में जिला शिक्षा अधिकारी श्री श्यामानंद साहू, जिला मिशन समन्वयक श्री आलोक स्वर्णकार,ओपन लिंक्स फाउंडेशन की वरिष्ठ परियोजना अधिकारी सुश्री पायल सिन्हा एवं कार्यक्रम अधिकारी श्री सौरभ वर्मा उपस्थित रहे। उन्होंने सम्मानित शिक्षकों को बधाई देते हुए उनके नवाचारी प्रयासों की सराहना की।
नवाचार से बदल रही शिक्षा की तस्वीर,उत्कृष्ट शिक्षकों को मिला सम्मानपोस्ट ऑफ द मंथ’ एवं ‘बोलेगा बचपन’ के तहत कलेक्टर ने शिक्षकों को किया सम्मानित
RELATED ARTICLES


Users Today : 17
Total Users : 2948
Views Today : 18
Views Yesterday : 102
Views Last 7 days : 381
Views Last 30 days : 2531
Views This Month : 2059
Views This Year : 3935
Total views : 3936