रायगढ़ स्मार्ट मीटर के जरिए उपभोक्ताओं पर बढ़ते आर्थिक बोझ के विरोध में छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार जिला कांग्रेस कमेटी रायगढ़ द्वारा चलाए जा रहे “स्मार्ट मीटर हटाओ अभियान” को और व्यापक एवं प्रभावी बनाने के उद्देश्य से प्रदेश उपाध्यक्ष व स्मार्ट मीटर रायगढ़ प्रभारी प्रेमचंद जायसी के नेतृत्व में दो दिवसीय कार्यक्रम आयोजित किए गए। अभियान के तहत 24 अगस्त को जूटमिल क्षेत्र रिलेक्स होटल में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं के साथ महत्वपूर्ण बैठक हुई, वहीं 25 अगस्त को पश्चिम ब्लाॅक में बैठक एवं पूर्वांचल ब्लॉक लोइंग में पदयात्रा कार्यक्रम किया गया। 24 अगस्त को जूटमिल क्षेत्र के रिलेक्स होटल में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं की बैठक स्मार्ट मीटर रायगढ़ प्रभारी प्रेमचंद जायसी की उपस्थिति में संपन्न हुई। बैठक के प्रारंभ में सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने प्रभारी प्रेमचंद जायसी का पुष्पहार से आत्मीय स्वागत किया। इसके पश्चात स्मार्ट मीटर के मुद्दे पर विस्तार से चर्चा हुई।
बैठक में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने क्षेत्रों में स्मार्ट मीटर लगने के बाद उपभोक्ताओं को हो रही आर्थिक परेशानियों और अप्रत्याशित रूप से बढ़े बिजली बिलों की जानकारी प्रभारी के समक्ष रखी। कार्यकर्ताओं ने बताया कि स्मार्ट मीटर को लेकर आम उपभोक्ताओं में लगातार असंतोष बढ़ रहा है और कई परिवार बढ़े हुए बिजली बिलों के कारण आर्थिक दबाव महसूस कर रहे हैं।
चर्चा के बाद सभी ने सहमति व्यक्त की कि आम जनता को विश्वास में लेकर स्मार्ट मीटर के खिलाफ चलाए जा रहे“स्मार्ट मीटर हटाओ अभियान” को और तेज किया जाएगा। प्रत्येक क्षेत्र में उपभोक्ताओं से संपर्क कर उनकी समस्याएं सामने लाई जाएंगी तथा उन्हें अभियान से जोड़ा जाएगा।अभियान के निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 25 अगस्त को दोपहर 12 बजे पश्चिम ब्लॉक में बैठक आयोजित की गई। इसके पश्चात शाम 4 बजे पूर्वांचल ब्लॉक-लोइंग में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं के साथ प्रभारी प्रेमचंद जायसी द्वारा पदयात्रा निकाली गई । पदयात्रा के माध्यम से आम उपभोक्ताओं को स्मार्ट मीटर से जुड़ी समस्याओं के प्रति जागरूक करते हुए उन्हें अभियान से जोड़ा गया ।कांग्रेस नेताओं ने कहा कि बिजली आम आदमी की बुनियादी जरूरत है, उसे ऐसी व्यवस्था का माध्यम नहीं बनाया जा सकता जिससे उपभोक्ताओं की जेब पर अतिरिक्त बोझ पड़े। कांग्रेस प्रत्येक वार्ड और बूथ स्तर तक पहुंचकर उपभोक्ताओं की वास्तविक समस्याओं को एकत्र करेगी तथा स्मार्ट मीटर हटाने की मांग को मजबूती से शासन-प्रशासन के समक्ष रखेगी।स्मार्ट मीटर हटाओ अभियान को लेकर कांग्रेस का यह अभियान प्रत्येक वार्डों से लेकर बूथ स्तर तक विस्तार ले रहा है। कांग्रेस पार्टी के स्मार्ट मीटर हटाओ अभियान के रायगढ़ प्रभारी प्रेमचंद जायसी एवं पदाधिकारियों ने आम उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे अपनी बिजली बिल संबंधी समस्याओं को सामने लाएं और इस जनहित के अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाएं।उक्त कार्यक्रम में मुख्य रुप से प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष व स्मार्ट मीटर हटाओ अभियान रायगढ़ प्रभारी प्रेमचंद जायसी,जिला कांग्रेस शहर अध्यक्ष शाखा यादव , ग्रामीण अध्यक्ष नगेन्द्र नेगी, पूर्व विधायक प्रकाश नायक,वरिष्ठ कांग्रेसी अरुण गुप्ता,सरोज गुप्ता, नेताप्रतिपक्ष शेख सलीम नियारिया,विकास ठेठवार, दीपक मंडल,संदीप अग्रवाल,आशीष शर्मा,पूर्वांचल प्रभारी वसीम खान ब्लॉक अध्यक्ष बासु प्रधान,जिला उपाध्यक्ष मंडल अध्यक्ष नजीर खान, भूतपूर्व सरपंच सूरत पटेल,सरोज नंदे,संतोष चौहान,मुरारी भट्ट,आशीष चौबे,रत्थू जायसवाल ,संजय चौहान, रजत गोयल ,रितेश वैद्य,शुभम सिंह,दीपक मांझी अज्ञात मल्होत्रा,शाहनी यादव,विजय टंडन, राजू चौहान,रवि गुप्ता,धरम भट्ट,संगीता गुप्ता,रिंकी पांडे संजुक्ता सिंग राहुल चौहान जय साहूसंदीप श्रीवास,तरुण गोयल, मोहन साहू ,विजय साहू ,दीपक भट्ट,राहुल चौहान,अंकित सतपति,चिन्मय स्वामी,पंकज, किशन,अनिरुद्धगिरी,दिनेश ,नाफज,रुस्तम अली,फरीद खान अंकुल ठाकुर,कृष्ण साहू ,अख्तर खान, मनीष देवांगन,प्रदीपचौहान,बोधराम गुप्ता,कृष्णा यादव,ईश्वर प्रसाद,मोहम्मद अख्तर,अनवर हुसैन,सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।
“स्मार्ट मीटर हटाओ अभियान”रायगढ़ प्रभारी प्रेमचंद जायसी ने ली बैठक और निकाली पदयात्रा
RELATED ARTICLES


Users Today : 70
Total Users : 2927
Views Today : 98
Views Yesterday : 42
Views Last 7 days : 579
Views Last 30 days : 2529
Views This Month : 2037
Views This Year : 3913
Total views : 3914