HomeRaigarh Newsहरियाली सावन झूला कार्यक्रम में महिलाओं ने मनाया सावन का उत्सव

हरियाली सावन झूला कार्यक्रम में महिलाओं ने मनाया सावन का उत्सव

spot_img

रायगढ़ सावन के पावन अवसर पर कमला नेहरू पार्क में आयोजित“हरियाली सावन झूला”कार्यक्रम में महिलाओं ने गीत-संगीत,नृत्य और विभिन्न मनोरंजक गतिविधियों के साथ सावन उत्सव का आनंद लिया। कार्यक्रम का आयोजन श्रीमती रिंकी पांडेय के द्वारा किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सुषमा प्रकाश नायक एवं संगीता गुप्ता रहीं। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और हरे परिधान में सावन की हरियाली एवं संस्कृति की सुंदर छटा प्रस्तुत कीकार्यक्रम के दौरान Musical Chair Competition सहित विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। Musical Chair प्रतियोगिता में उमा साव ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं सावन क्वीन का खिताब नितू चौबे ने अपने नाम किया।,साथ सभी महिलाओं को श्रीगार समान वितरण किया गया कार्यक्रम में गीत-संगीत, नृत्य एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया। महिलाओं ने झूला झूलकर,सावन के गीत गाकर और विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लेकर उत्सव को यादगार बनायाआयोजक श्रीमती रिंकी पांडेय ने कहा कि इस आयोजन का उद्देश्य महिलाओं को सावन की पारंपरिक संस्कृति, गीत-संगीत और आपसी मेल-मिलाप से जोड़ना तथा उन्हें मनोरंजन और उत्सव का अवसर प्रदान करना है।कार्यक्रम के सफल आयोजन पर आयोजक ने सभी अतिथियों,प्रतिभागियों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Our Visitor

0 0 5 0 8 5
Users Today : 21
Total Users : 5085
Views Today : 28
Views Yesterday : 58
Views Last 7 days : 602
Views Last 30 days : 1795
Views This Month : 602
Views This Year : 6674
Total views : 6675

Most Popular

Recent Comments