HomeRaigarh Newsबारिश में भी नहीं रुकेगी शहर की सेवा,महापौर,सभापति ने मैदानी कर्मचारियों को...

बारिश में भी नहीं रुकेगी शहर की सेवा,महापौर,सभापति ने मैदानी कर्मचारियों को बांटे रेनकोट

spot_img

रायगढ़ बारिश के मौसम में नगर निगम के मैदानी कर्मचारियों को कार्य के दौरान किसी प्रकार की परेशानी न हो और वे सुरक्षित रहकर अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन कर सकें, इसे ध्यान में रखते हुए नगर निगम द्वारा रेनकोट का वितरण किया गया। महापौर जीवर्धन चौहान एवं सभापति डिग्रीलाल साहू ने नगर निगम के बाढ़ आपदा नियंत्रण दल सहित विभिन्न विभागों में मैदानी कार्य करने वाले कर्मचारियों को रेनकोट प्रदान किए।नगर निगम महापौर कार्यालय में कर्मचारियों को रेनकोट वितरित किए गए।बारिश के दौरान शहर में जलभराव नालियों की सफाई,जल निकासी,स्वच्छता व्यवस्था और आपदा से जुड़े कार्यों में मैदानी कर्मचारी लगातार अपनी जिम्मेदारी निभाते हैं। ऐसे में उन्हें बारिश से बचाव के लिए आवश्यक सुरक्षा सामग्री उपलब्ध कराना महत्वपूर्ण है।महापौर जीवर्धन चौहान ने कहा कि नगर निगम के कर्मचारी शहर की व्यवस्था की महत्वपूर्ण कड़ी हैं। बारिश हो, तेज धूप हो या कोई विपरीत परिस्थिति, हमारे कर्मचारी अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए नागरिकों की सेवा में जुटे रहते हैं।बाढ़ आपदा नियंत्रण दल सहित मैदानी कर्मचारियों की भूमिका विशेष रूप से महत्वपूर्ण हो जाती है। उनकी सुरक्षा और सुविधा का ध्यान रखना नगर निगम की प्राथमिक जिम्मेदारी है।उन्होंने कहा कि बारिश के मौसम में कर्मचारियों को अपने कार्य के दौरान सुरक्षित रखने के लिए रेनकोट सहित आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है। कर्मचारियों को बेहतर सुविधा मिलने से वे अधिक सुरक्षित और प्रभावी तरीके से शहर की सेवा कर सकेंगे।सभापति डिग्रीलाल साहू ने कहा कि मैदानी कर्मचारी नगर निगम की रीढ़ हैं। वे शहर की स्वच्छता, व्यवस्था और नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाए रखने के लिए लगातार काम करते हैं। बारिश के समय भी उनकी जिम्मेदारी कम नहीं होती,बल्कि कई जगहों पर काम और बढ़ जाता है। इसलिए कर्मचारियों की सुरक्षा और सुविधा का ध्यान रखना बेहद जरूरी है।उन्होंने कहा कि नगर निगम अपने कर्मचारियों के हित और सुविधा को लेकर लगातार प्रयास कर रहा है। रेनकोट वितरण इसी दिशा में एक उपयोगी पहल है, जिससे बारिश के दौरान कर्मचारियों को काम करने में सुविधा मिलेगी।नगर निगम की इस पहल का उद्देश्य बारिश के मौसम में शहरवासियों को बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराने के साथ-साथ उन कर्मचारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है, जो प्रतिकूल मौसम में भी अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए शहर की व्यवस्था संभालने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।इस दौरान एमआईसी सदस्य सुरेश गोयल,मुक्तिनाथ बबुआ अमित शर्मा,आंनद भगत,एल्डरमैन पप्पू पांडे एवं नगर निगम के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Our Visitor

0 0 5 0 8 5
Users Today : 21
Total Users : 5085
Views Today : 28
Views Yesterday : 58
Views Last 7 days : 602
Views Last 30 days : 1795
Views This Month : 602
Views This Year : 6674
Total views : 6675

Most Popular

Recent Comments